राजधानी भोपाल में शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। पुराने शहर समेत संवेदनशील इलाकों में सुबह से ही अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रमुख मस्जिदों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है ताकि नमाज के दौरान किसी तरह की अप्रिय स्थिति न बने।दरअसल, हाल ही में एक मुस्लिम युवक के साथ मारपीट और उसके चेहरे पर गोबर पोतने की घटना के बाद शहर का माहौल गरमा गया था। इस मामले को लेकर एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन गौतम ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की थी। उन्होंने चेतावनी दी थी कि कार्रवाई नहीं होने पर शुक्रवार को बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।

पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है पुलिस

पुलिस अब तक इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने कहा कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की गई है और शहर में शांति बनाए रखने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने लोगों से अफवाहों और भड़काऊ बातों से दूर रहने की अपील भी की। वहीं, भोपाल के शहर काजी मुश्ताक अली नदवी ने वीडियो संदेश जारी कर लोगों से अमन और भाईचारा बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी के उकसावे में आकर माहौल खराब न करें।

यह भी पढ़ें-भोपाल मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट पर फैसला टला, वक्फ बोर्ड में अब 23 जून को होगी सुनवाई

इन इलाकों में बढ़ाई गई सुरक्षा

इतवारा, पीरगेट और बुधवारा समेत पुराने भोपाल के कई इलाकों में पुलिस बल बढ़ाया गया है। ताजुल मसाजिद, मोती मस्जिद, जामा मस्जिद और कुलसुम बिया मस्जिद के बाहर विशेष निगरानी रखी जा रही है। दोपहर के समय जुमे की नमाज को देखते हुए पुलिस लगातार पेट्रोलिंग भी कर रही है।

यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश में आग उगल रहा मौसम, 40 जिलों में लू का कहर, दोपहर में घरों में रहने की सलाह

होटल विवाद के बाद बढ़ा तनाव

चार दिन पहले एक होटल में युवक-युवती मिलने के मामले में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मुस्लिम युवक के साथ मारपीट की थी। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मुस्लिम समाज में नाराजगी बढ़ गई थी। इसी को लेकर मंगलवार को बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे थे और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *