ग्वालियर नगर निगम की एमआईसी बैठक में जलकर 150 से 380 रुपये बढ़ाने का प्रस्ताव वापस लिया गया। चुनाव से पहले जनता को बड़ी राहत मिली। …और पढ़ें

HighLights
- जलकर बढ़ाने का प्रस्ताव एमआईसी बैठक में वापस लिया।
- चुनाव नजदीक, जनता पर अतिरिक्त बोझ नहीं डाला जाएगा।
- पार्षदों के विरोध के बाद प्रस्ताव निरस्त करने का निर्णय।
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। ग्वालियर नगर निगम की सामान्य सभा में जलकर बढ़ाने के प्रस्ताव को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। महापौर डॉ. शोभा सिकरवार की अध्यक्षता में हुई एमआईसी (मेयर इन काउंसिल) की बैठक में जलकर को 150 रुपये से बढ़ाकर 250 रुपये करने और फिर 380 रुपये किए जाने संबंधी प्रस्ताव को वापस लेने का निर्णय लिया गया।
एमआईसी ने स्पष्ट किया कि चुनाव नजदीक हैं और जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालना उचित नहीं होगा। साथ ही भविष्य में भी ऐसा प्रस्ताव नहीं लाने की बात कही गई। बैठक में हरित नगर योजना के तहत विभिन्न सड़कों के निर्माण कार्यों को भी मंजूरी प्रदान की गई।
चुनाव पास हैं, जलकर बढ़ाने का प्रस्ताव नहीं
एमआईसी की बैठक में जलकर वृद्धि के प्रस्ताव पर विस्तार से चर्चा हुई। महापौर मालती राय ने कहा कि चुनाव पास हैं और जनता पर अतिरिक्त बोझ नहीं डाला जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी जलकर बढ़ाने जैसा प्रस्ताव नहीं लाया जाएगा। एमआईसी सदस्यों ने भी इस प्रस्ताव का समर्थन किया और प्रस्ताव वापस लेने का निर्णय लिया गया।
पार्षदों के विरोध के बाद लिया गया फैसला
जलकर बढ़ाने के प्रस्ताव को लेकर शहर के पार्षदों ने पहले ही विरोध दर्ज कराया था। उनका कहना था कि नागरिकों पर अतिरिक्त आर्थिक भार डालना उचित नहीं है। इसी को देखते हुए एमआईसी ने प्रस्ताव को निरस्त कर दिया।
सफाई व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा
बैठक में निगम आयुक्त अनुज राठीवाल एवं स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा सफाई व्यवस्था, सार्वजनिक शौचालयों के संचालन, स्वास्थ्य सुविधाओं और शहर में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई। अधिकारियों ने बताया कि नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
वरिष्ठ अधिकारी भी रहे मौजूद
बैठक में एमआईसी सदस्य नादूराम ठेकेदार, गायत्री मंडेलिया और लक्ष्मी गुर्जर मौजूद रहीं। इसके अलावा अपर आयुक्त टी. प्रतीक राय, प्रदीप तोपर, मुनीष सिकरवार के अलावा निगम अधिकारी बैठक में शामिल हुए।
