एसएसपी धर्मवीर सिंह का कड़ा रूख है। उन्होंने आरोपितों के गन लाइसेंस निरस्त करने के लिए कलेक्टर को लिखा जाएगा पत्र। …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 07 May 2026 09:44:48 AM (IST)Updated Date: Thu, 07 May 2026 09:48:16 AM (IST)

ग्वालियर: 'घूरने' पर खूनी खेल, किसान की हत्या कर 20 राउंड फायरिंग करने वाला एक आरोपित दबोचा; तीन भाई अब भी फरार
हत्याकांड के बाद मुरार थाना पहुंचे घायल परिवारजन (फाइल फोटो), दूसरे चित्र में हत्या के मामले में आरोपित अनार बघेल। नईदुनिया

HighLights

  1. मुरार के खुरैरी गांव में मामूली विवाद बना काल
  2. आरोपित ने किए गए थे 20 राउंड फायर
  3. भिंड के इथाइली गांव का रहने वाला है परिवार

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। मुरार के खुरैरी गांव में घूरने पर किसान की गोली मारकर हत्या करने वाला एक आरोपित पकड़ा गया है, जबकि उसके तीन भाई अब भी फरार हैं। इनकी तलाश के लिए पुलिस रिश्तेदारों के घर भी दबिश दे रही है।

करीब 20 राउंड फायर किए थे

चारों भाइयों ने किसान के घूरने पर गोलियां बरसाई थीं। करीब 20 राउंड फायर किए थे। इसमें गोली लगने से किसान की मौत हो गई थी, जबकि उसकी पत्नी व दो बेटे घायल हो गए। मूल रूप से भिंड के इथाइली गांव का रहने वाला रमेश पुत्र मेघ सिंह कुशवाह अपनी पत्नी पुष्पा, बेटे रवि और अनिल के साथ घर पर था।

छत पर चढ़कर चलाई थी ताबड़तोड़ गोलियां

घर के सामने रैंप बनाने को लेकर सामने रहने वाले रामू बघेल से उसका मुंहवाद हुआ था। जब रमेश व उसके बेटे घूरने लगे तो इसी पर चारों रामू बघेल, राजपाल बघेल, अनार सिंह बघेल और सुखवीर बघेल बंदूकें निकाल लाए। इन लोगों ने छत पर चढ़कर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। करीब 20 राउंड फायर किए। रमेश की गोली लगने से मौत हो गई।

रमेश की पत्नी व दोनों बेटों के हाथ में गोली लगी। आरोपित घर पर ताला डालकर फरार हो गए। रात से ही पुलिस इनके पीछे लगी थी। पुलिस ने बुधवार शाम को अनार सिंह बघेल को पकड़ लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।

एसएसपी बोले- लाइसेंस होंगे निरस्त

एसएसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि इस मामले में आरोपितों के हथियार लाइसेंस की जानकारी निकलवाई जा रही है। जितने हथियार हैं, सभी के लाइसेंस निरस्त करने के लिए कलेक्टर को पत्र लिखा जाएगा। इस मामले में इनके मददगार कौन हैं, उन्हें भी चिह्नित किया जा रहा है। फरार आरोपित भी जल्द ही पकड़े जाएंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *