इस ओपन स्टोर में गार्डन को सजाने का सामान जैसे पर्दे, आर्टिफिशियल सेट आदि रखे थे। इस सामान ने तेजी से आग पकड़ ली और स्टोर धू-धू कर जलने लगा। …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 07 May 2026 09:18:22 AM (IST)Updated Date: Thu, 07 May 2026 09:19:14 AM (IST)

ग्वालियर व्यापार मेले के चंद्रशेखर गार्डन में भीषण आग, स्टोर जलकर खाक; तीन फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
मेला मैदान स्थित चंद्रशेखर गार्डन में लगी भीषड़ आग से टैंट का सामान जलकर खाक हो गया। दूसरे चित्र में आग को बुझाते फायर ब्रिगेड कर्मचारी-राकेश वर्मा। नईदुनिया

HighLights

  1. सजावट के सामान से भरे टीनशेड स्टोर में लगी आग
  2. मेला ग्राउंड के व्यस्त इलाके में मची अफरा-तफरी
  3. राहगीरों ने दी फायर ब्रिगेड को सूचना

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। मेला ग्राउंड के पास बने चंद्रशेखर गार्डन में बुधवार की दोपहर अचानक आग लग गई। ये आग गार्डन में टीनशेड से बने स्टोर में लगी थी, जिसमें सजावट का सामान रखा था।

एक किमी दूर से नजर आया गाढ़ा काला धुआं

थोड़ी ही देर में आग तेजी से फैली और गाढ़ा काला धुआं एक किमी दूर से भी उठता नजर आया। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड का अमला मौके पर पहुंचा और तीन गाड़ी पानी फेंककर आग को काबू में कर लिया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

स्टोर धू-धू कर जलने लगा

जानकारी के मुताबिक, चंद्रशेखर गार्डन में बुधवार को कोई कार्यक्रम नहीं था। दोपहर के समय अचानक ही गार्डन में बने ओपन स्टोर में आग लग गई। इस ओपन स्टोर में गार्डन को सजाने का सामान जैसे पर्दे, आर्टिफिशियल सेट आदि रखे थे। इस सामान ने तेजी से आग पकड़ ली और स्टोर धू-धू कर जलने लगा। व्यस्त मार्ग होने के कारण राहगीरों में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।

काफी दूर से काला धुआं दिखा, तो लोगों को लगा कि भीषण आग लगी हुई है। ऐसे में लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड का अमला मौके पर पहुंचा। इसके बाद तीन गाड़ी पानी फेंककर आग को काबू में किया गया। आग लगने के कारण और हुए नुकसान की फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *