ग्वालियर के दुहिया गांव में लगुन-फलदान कार्यक्रम के दौरान हर्ष फायरिंग रोकने पर युवक ने दूल्हे के जीजा को गोली मार दी। घायल अस्पताल में भर्ती है, आरोप …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 22 Jun 2026 08:23:30 AM (IST)Updated Date: Mon, 22 Jun 2026 09:12:35 AM (IST)

ग्वालियर में खुशियां मातम में बदलीं, लगुन में हर्ष फायर करने से दूल्हे के जीजा ने रोका, तो सीने में मारी गोली
ग्वालियर में हर्ष फायर का मामला। (एआई जनरेटेड)

HighLights

  1. लगुन-फलदान कार्यक्रम में युवक ने की हर्ष फायरिंग शुरू।
  2. फायरिंग रोकने पर दूल्हे के जीजा को गोली मारी।
  3. सीने में गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल।

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। बिजौली के दुहिया गांव में हर्ष फायर कर रहे सिरफिरे को रोकना दूल्हे के जीजा को भारी पड़ गया।

दूल्हे के जीजा ने सिरफिरे युवक को गोली चलाने से रोका, तो उसने उन पर ही गोली चला दी। गोली सीने में लगी है। गोली लगने से घायल युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने इस मामले में हत्या के प्रयास की एफआइआर दर्ज कर ली है।

ये है पूरा मामला

  • मुरार थाना क्षेत्र में भगवती कॉलोनी का रहने वाला धीरेंद्र पुत्र निरंजन राणा बिजौली स्थित दुहिया गांव गया था। यहां उसके साले आशु राणा का लगुन-फलदान कार्यक्रम था। आशु के पिता सतेंद्र राणा के घर के सामने खेत है। वहां लगुन-फलदान का कार्यक्रम चल रहा था।

  • धीरेंद्र अपनी पत्नी सपना और बच्चों के साथ गया था। लगुन-फलदान में शामिल होने के लिए गांव का ही रहने वाला अजीत गोविंद राणा आया था। वह सतेंद्र का ही रिश्तेदार है। रात को लगुन-फलदान चढ़ने के बाद सभी रिश्तेदारों ने खाना खाया। रात करीब 11.45 बजे अजीत ने कट्टा निकालकर हर्ष फायर करना शुरू कर दिए।
  • उसे गोली चलाने से धीरेंद्र ने रोका। इस पर वह नाराज हो गया। उसने गुस्से में गोली चला दी। गोली धीरेंद्र के सीने में जा लगी। उसके बाद आरोपी भाग गया। धीरेंद्र को सभी रिश्तेदार अस्पताल ले गए। पुलिस ने हत्या के प्रयास की एफआइआर दर्ज की है।
  • naidunia_image

    नाचते हुए कई गोलियां चलाई

    अजीत ने साउंड सिस्टम पर नाचते हुए भी गोलियां चलाई थी। इसके बाद जहां सभी मौजूद थे, वहां गोली चलाने लगा। इस दौरान सभी ने उसे रोका। इस घटना का वीडियो भी रिश्तेदार के मोबाइल में है। रिश्तेदार इस दौरान मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे।

    ये भी पढ़ें- एआई से NEET UG का फर्जी पेपर बनाकर 200 से ज्यादा छात्रों से की सौदेबाजी, इंदौर में आरोपी गिरफ्तार

    आरोपी को जल्द करेंगे गिरफ्तार

    हर्ष फायर करने से रोकने पर युवक ने गोली मार दी। इस मामले में हत्या के प्रयास की एफआइआर दर्ज की है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लेंगे। मनीष यादव, एसडीओपी, बेहट



    Source link

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *