शादीशुदा होने का सच सामने आने पर महिला ने अपने लिव-इन पार्टनर से दूरी बना ली। इससे नाराज आरोपित ने महिला को बातचीत के बहाने कमरे में ले जाकर चूहा मारन …और पढ़ें

HighLights
- शादीशुदा होने का सच सामने आने पर दूरी
- लिव-इन रिलेशनशिप में खौफनाक वारदात
- शादीशुदा पार्टनर ने महिला को खिलाया जहर
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शादीशुदा होने का सच सामने आने पर महिला ने अपने लिव-इन पार्टनर से दूरी बना ली। इससे नाराज आरोपित ने महिला को बातचीत के बहाने कमरे में ले जाकर चूहा मारने की दवा खिला दी। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ जानलेवा हमला और गाली-गलौज सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, 40 वर्षीय महिला पिछले करीब नौ साल से अपने पति से अलग रह रही है।
लिव-इन और शादी का धोखा
करीब डेढ़ साल पहले उसकी पहचान पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास रहने वाले पिंटू रजक से हुई थी। महिला का आरोप है कि आरोपित ने उसे झांसे में लेकर उसके साथ लिव-इन में रहना शुरू कर दिया। बाद में उसे पता चला कि पिंटू पहले से शादीशुदा है। इसके बाद महिला ने उससे बातचीत और मिलना-जुलना बंद कर दिया। महिला ने शिकायत में बताया कि 12 मई को आरोपित लगातार उसे कॉल करता रहा।
जबरदस्ती और चूहा मारने की दवा
उस समय वह अपनी बहनों के साथ वाटरपार्क गई हुई थी और मोबाइल लॉकर में रखा था। बाद में पड़ोसी का फोन आया, जिसमें बताया गया कि पिंटू घर के बाहर गाली-गलौज कर रहा है। घर पहुंचने पर आरोपित ने बातचीत करने की बात कहकर उसे कमरे में बुलाया। आरोप है कि वहां उसने महिला के साथ जबरदस्ती की और फिर चूहा मारने की दवा खिला दी। घटना के बाद पीड़िता कंपू थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।
पुलिसिया जांच और कार्रवाई
महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसकी पूरी शिकायत दर्ज नहीं की गई । हालांकि पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कंपू थाना पुसिल के अनुसार महिला की शिकायत पर चूहा मारने की दवा खिलाने और गाली-गलौज करने का मामला दर्ज किया गया है। आरोपित की तलाश जारी है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
