ग्वालियर के थाटीपुर इलाके में रहने वाले युवक के साथ ऑनलाइन ट्रेडिंग का झांसा देकर 5.37 लाख रुपये की साइबर ठगी हो गई। उसे तब पता लगा जब ऑनलाइन दिख रहा …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 19 May 2026 08:14:20 PM (IST)Updated Date: Tue, 19 May 2026 08:14:20 PM (IST)

ट्रेडिंग के नाम पर 5.37 लाख रुपये की साइबर ठगी... मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर युवक को बनाया शिकार
ट्रेडिंग के नाम पर 5.37 लाख रुपये की साइबर ठगी

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर के थाटीपुर इलाके में रहने वाले युवक के साथ ऑनलाइन ट्रेडिंग का झांसा देकर 5.37 लाख रुपये की साइबर ठगी हो गई। उसे तब पता लगा जब ऑनलाइन दिख रहा मुनाफे का पैसा खाते में नहीं आया। इसके बाद क्राइम ब्रांच थाने में शिकायत की। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। थाटीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत श्रीनगर कॉलोनी में रहने वाले हरविलास जाटव के मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आया।

अमित गोयल बनकर आया कॉल, डीमैट खाता खुलवाकर दिया बोनस का झांसा

कॉल करने वाले ने खुद को अमित गोयल बताया और उसने अपनी कंपनी के माध्यम से ऑनलाइन ट्रेडिंग कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया। हरविलास का डीमैट खाता खुलवाया। सबसे पहले 10 हजार रुपये से ऑनलाइन ट्रेडिंग शुरू करने की बात कही। इसके बाद कहा गया कि अगर वह 50 हजार रुपये जमा कर देगा तो इतना ही बोनस मिल जाएगा। उन्होंने 50 हजार और जमा कर दिए तो सीधे 50 हजार का बोनस मिला और खाते में अधिक रकम दिखने लगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *