महज 17 मिनट के भीतर बहोड़ापुर और किलागेट के बीच महज तीन किलोमीटर के दायरे में बारातों में ही बाइक सवार बदमाशों ने लूट को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौ …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 27 Apr 2026 07:39:49 PM (IST)Updated Date: Mon, 27 Apr 2026 07:39:49 PM (IST)

ग्वालियर में लुटेरों की 'बारात'... 17 मिनट में दो शादियों में लूट, पहले चाचा से बैग लूटा फिर दूल्हे के पिता से 95 हजार लूटे
ग्वालियर में लुटेरों की ‘बारात’ (AI Generated Image)

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर में आधी रात लूट की दो वारदातों ने कानून-व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी। महज 17 मिनट के भीतर बहोड़ापुर और किलागेट के बीच महज तीन किलोमीटर के दायरे में बारातों में ही बाइक सवार बदमाशों ने लूट को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे डाली। पहली वारदात रात 12.02 बजे राजवाड़ा पैलेस के बाहर हुई। यहां दूल्हे के चाचा से बारात से थोड़े ही आगे बैग लूट लिया। इसमें रुपये और बेंदा था। इसके बाद बहोड़ापुर में पटेल बारात घर के बाहर दूसरी बारात में दूल्हे के पिता को निशाना बना डाला। दूल्हे के पिता से 95 हजार रुपये की लूट की है।

सीसीटीवी में कैद हुई लुटेरों की करतूत

दोनों ही वारदातों में एक ही गैंग के बदमाश हैं। काले रंग की पल्सर पर सवार बदमाशों ने ही लूट की है। दोनों ही घटनाएं सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हैं, लेकिन पुलिस आरोपितों तक पहुंचने में अभी सफल नहीं हो सकी है। लुटेरों की पहचान के प्रयास चल रहे हैं। बहोड़ापुर, ग्वालियर और क्राइम ब्रांच थाने की टीमें आरोपितों की तलाश में लगी हैं। रात 12.02 बजे राजवाड़ा पैलेस के पास पहली वारदात हुई। हनुमान नगर निवासी कामता प्रसाद श्रीवास के भतीजे की शादी राजवाड़ा पैलेस से थी। कामता प्रसाद बारात से थोड़े आगे चल रहे थे। उन्होंने बताया कि पहले सामने से बाइक सवार बदमाश आए और पीछे की तरफ गए। यही बदमाश लौटकर आए और पीछे से बैग पर झपट्टा मारकर लूट लिया। बैग छीनने के झटके से कामता प्रसाद सड़क पर गिर पड़े और जब तक शोर मचाया, लुटेरे भाग चुके थे।

पटेल बारात घर के बाहर दूसरी वारदात

ठीक 17 मिनट बाद रात 12.19 बजे बहोड़ापुर स्थित पटेल बारात घर के पास दूसरी वारदात हुई। रामनगर लूटपुरा के रहने वाले जोगेंद्र सिंह तोमर के बेटे की शादी थी। जोगेंद्र तोमर पटेल बारात घर के बाहर ही बैंड वालों का हिसाब कर रहे थे। उनके पास मौजूद बैग में 95 हजार रुपये, सोने का बेंदा, बैंड, साउंड सिस्टम और हलवाई के बिल थे। इसी दौरान काले रंग की बाइक पर सवार होकर दो बदमाश आए, उनके बैग पर झपट्टा मारा और लूट ले गए। वहां कई लोग मौजूद थे, लेकिन जब तक भीड़ इकट्ठा हुई, लुटेरे ओझल हो चुके थे। बहोड़ापुर थाना पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है।

भीषण गर्मी और असुरक्षित रातें

दिन में भीषण गर्मी पड़ रही है, जिसके कारण दिन में भीड़ कम रहती है और शाम से लेकर रात तक बाजारों व शादी समारोहों में भारी भीड़ रहती है। ऐसे में अब रात में लुटेरे सक्रिय हो गए हैं। रात में सुरक्षा व्यवस्था ही अब पुलिस के लिए चुनौती है। इस समय पुलिस सड़कों से गायब रहती है। 15 मई तक सहालग (शादियों का सीजन) है। दिन की जगह शाम से रात तक बाजार और मैरिज गार्डनों तथा बारातों में सुरक्षा सबसे बड़ी चुनौती बन गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed