ग्वालियर में अवैध रेत से भरी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राली जौरासी घाटी पर अनियंत्रित हो गई। हाईवे की रेलिंग टूटी और बड़ा हादसा टल गया। प्रशासन की लापरवाही पर …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 13 May 2026 10:20:46 AM (IST)Updated Date: Wed, 13 May 2026 12:08:22 PM (IST)

ग्वालियर में रेत से भरी ओवरलोड ट्रैक्ट्रर-ट्रॉली स्पीड में हाईवे किनारे घुसी, बड़ा हादसा टला
ग्वालियर में अवैध रेत परिवहन का खेल लगातार जारी। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. जौरासी घाटी पर रेत भरी ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलटी
  2. हाईवे की रेलिंग टूटी, सड़क पर रेत फैल गई पूरी तरह
  3. ट्राली के पीछे वाहन नहीं होने से बड़ा हादसा टल गया

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। ग्वालियर में अवैध रेत परिवहन का खेल लगातार जारी है और जिम्मेदार विभागों की अनदेखी के चलते यह अब लोगों की जान पर भारी पड़ने लगा है। मंगलवार को झांसी रोड स्थित जौरासी घाटी पर ओवरलोड रेत से भरी एक ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे जा घुसी।

हादसे के दौरान सड़क पर ट्रैफिक चल रहा था, लेकिन गनीमत रही कि पीछे कोई वाहन नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। ट्राली के बेकाबू होने से हाईवे की रेलिंग टूट गई और सड़क पर रेत फैल गई, जिससे अन्य वाहनों के फिसलने का खतरा भी पैदा हो गया।

ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रालियों का लगातार दौड़ना बना खतरा

शहर में सुबह से दोपहर तक रेत से भरी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रालियां लगातार दौड़ती नजर आती हैं। पुरानी छावनी, झांसी रोड, बड़ागांव रोड, गिरवाई और गोल पहाड़िया इलाके में अवैध रेत परिवहन खुलेआम जारी है। इसके बावजूद खनिज विभाग, पुलिस और प्रशासन की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है।

जौरासी घाटी पर बड़ा हादसा टला

मंगलवार को जौरासी घाटी पर हाईवे से गुजर रही ट्रैक्टर-ट्राली अचानक बेकाबू हो गई। ट्राली सड़क किनारे जाकर अटक गई और रेलिंग तोड़ दी। हादसे के बाद सड़क पर रेत फैल गई, जिससे हाईवे पर गुजरने वाले वाहनों के अनियंत्रित होने का खतरा बढ़ गया। भारी वाहन धीरे-धीरे मौके से निकाले गए।

पहले भी जा चुकी हैं पांच लोगों की जान

रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रालियों के कारण पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। नवंबर 2025 में ग्वालियर-झांसी हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई थी। झांसी से लौट रही फार्च्यूनर कार रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से जा घुसी थी। हादसे में कार सवार सभी लोगों की मौत हो गई थी।

कार्रवाई नहीं होने से बढ़ रहा खतरा

स्थानीय लोगों का कहना है कि रोज हाईवे से गुजरने वाले अधिकारियों और पुलिस को यह अवैध कारोबार साफ दिखाई देता है, लेकिन कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति होती है। लगातार हो रहे हादसों के बावजूद अवैध रेत परिवहन पर रोक नहीं लग पा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *