पुरानी छावनी स्थित जिनावली गांव का मामला है। पुलिस ने पांच आरोपियों पर हत्या का प्रयास का केस दर्ज किया है। आरोपियों को पकड़ने पुलिस की दो पार्टियां ल…और पढ़ें

HighLights
- घर से खींचकर किया जानलेवा हमला
- ट्रॉमा सेंटर में जिंदगी की जंग लड़ रहा पीड़ित
- पुलिस ने दर्ज किया हत्या के प्रयास का मामला
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। पुरानी छावनी स्थित जिनावली गांव में रंजिश के चलते युवक पर सरिये और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। युवक को मरणासन्न होने तक बेरहमी से पीटा गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
जिनावली गांव में रहने वाले रामअवतार जाटव ने बताया कि पड़ोसी सुल्तान जाटव से झगड़ा चल रहा है। इसी के चलते सुल्तान जाटव कुल्हाड़ी लेकर आया। उसके साथ लाखन जाटव, वीरबल जाटव, अनिल जाटव व अन्य लोग थे। इन लोगों ने घर के बाहर आकर हंगामा शुरू कर दिया।
जब रामअवतार का भतीजा मोहन घर के बाहर निकलकर आया तो इन लोगों उसे पकड़ा और खींचकर ले गए। फिर घर से कुछ दूरी पर ले जाकर बेरहमी से मारपीट की। मरणासन्न होने तक उसे पीटा गया। फिर उसे छोड़कर भाग गए। उसे गंभीर हालत में स्वजन अस्पताल ले गए। रात को पुरानी छावनी थाना पुलिस ने आरोपियों पर एफआईआर दर्ज की। मोहन के दोनों पैर, हाथ, कमर, पीठ में चोट लगी हैं।
मोहन पर हमला करने वाले युवक। वीडियोग्रेब
परिजन-ग्रामीणों को देखकर भागे हमलवार
मोहन की चीख-पुकार सुनकर उसके परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्हें आता देख आरोपी घायल मोहन को वहीं छोड़कर फरार हो गए। जाते-जाते उन्होंने धमकी दी कि यदि थाने में शिकायत की तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे। गंभीर रूप से घायल मोहन को एंबुलेंस से जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
आरोपियों पर हत्या के प्रयास का मामला
पुरानी छावनी थाना प्रभारी डॉ. संतोष यादव ने बताया कि फरियादी की शिकायत पर सुल्तान, लाखन, बीरबल, अनिल और राजवीर जाटव के खिलाफ हत्या के प्रयास, बलवा और जान से मारने की धमकी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
