12 दिन में लूट की तीन वारदातें हो चुकीं, लेकिन पुलिस अब तक बदमाशों को पकड़ने के बजाय सिर्फ उनके भागने का रूट पता कर पाई है। …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 09 May 2026 01:58:48 PM (IST)Updated Date: Sat, 09 May 2026 02:02:48 PM (IST)

ग्वालियर में बाहरी बदमाश बने सिरदर्द, 12 दिन में तीन लूट; सिर्फ रूट पता कर सकी पुलिस
राजवाड़ा पैलेस के पास बुजुर्ग से बैग छीनते बदमाश।

HighLights

  1. 17 मिनट में दो शादियों में लूट, एक ही गैंग का हाथ
  2. महाराजपुरा में महिला का ढाई तोला सोने का हार छीना
  3. हाईवे से भागते हैं बदमाश, मुहानों पर चेकिंग जरूरी

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। बाहर से आकर शहर में लूट कर रहे बदमाश पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गए हैं। 12 दिन के भीतर तीन वारदात कर चुके हैं, लेकिन पुलिस अब तक बदमाश नहीं बल्कि सिर्फ इनके भागने का रूट ही पता कर सकती है। दो वारदातों में तो एक ही गैंग है, तीसरी वारदात करने वाले बदमाशों का तरीका भी इनसे मिलता-जुलता है।

बाहर से आकर अपराधी वारदात कर रहे हैं, लेकिन इनकी घेराबंदी पुलिस अब तक नहीं कर पाई है। वारदात करने के बाद यह सीधे हाईवे का रास्ता पकड़ते हैं। यह तीनों घटनाओं से स्पष्ट हो चुका है, फिर भी इनकी घेराबंदी का ठोस प्लान नहीं बना है ताकि शहर के मुहानों के रास्तों को लाक किया जा सके।

17 मिनट में एक ही गैंग ने तीन किमी के दायरे में की थीं दो लूट

26 अप्रैल को आधी रात काले रंग की बाइक पर सवार बदमाशों ने 17 मिनट के भीतर लूट की दो वारदात की थीं। तीन किलोमीटर के दायरे में दो शादियों में लूट की थी। दोनों घटनाओं के तुरंत बाद पुलिस को भी सूचना दी गई, लेकिन इनकी घेराबंदी पुलिस नहीं कर सकी। पहली वारदात बहोड़ापुर इलाके में राजवाड़ा पैलेस के बाहर बुजुर्ग से हुई थी।

बरात से आगे चल रहे दूल्हे के चाचा से बदमाश बैग लूट ले गए थे। इसमें करीब 95 हजार रुपये रखे थे। इसके बाद दूसरी वारदात में पटेल बरात घर के बाहर दूल्हे के पिता जोगेंद्र सिंह तोमर से बैग लूट लिया था। बैग में 50 हजार रुपये, बेंदा था। दोनों वारदात एक ही गैंग ने की थी। पुलिस के पास सीसीटीवी फुटेज हैं, लेकिन बदमाश गिरफ्त से दूर हैं।

काले रंग की बाइक पर आए थे लुटेरे

महाराजपुरा इलाके में बाइक सवार दुर्गा श्रीवास का ढाई तोला वजनी सोने का हार लूट ले गया। यह वारदात काले रंग की बाइक पर सवार लुटेरों ने ही की। दुर्गा अपने भाई के साथ मुरैना जा रही थी। इस दौरान यह घटना हुई। इस मामले में भी पुलिस ने एफआईआर दर्ज की, लेकिन अब तक जांच आगे नहीं बढ़ पाई है। पुलिस सिर्फ सीसीटीवी कैमरों के फुटेज लेकर बदमाशों को ढूंढने का दावा कर रही है।

मुहानों पर चेकिंग जरूरी

लगातार इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। बाहर की गैंग आकर घटनाएं कर रही है। ऐसे में शहर के मुहानों पर चेकिंग जरूरी है। जब वरिष्ठ पुलिस अधिकारी निर्देश देते हैं, तभी चेकिंग होती है।

यह भी पढ़ें : इंदौर में पुलिस के लिए सिर्फ केस दर्ज करना नहीं, समय पर चार्जशीट देना असली कसौटी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *