नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। ग्वालियर में आगामी एक सप्ताह भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के नाम रहने वाला है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 10 से 16 मई के बीच शहर के तापमान में उछाल आएगा, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो सकता है।

मौसम विभाग का क्या कहना

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार से तापमान में क्रमिक वृद्धि शुरू होगी। जहां 10 मई को अधिकतम तापमान 37 डिग्री से 43 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है, वहीं 16 मई तक यह बढ़कर 46.5 डिग्री तक पहुंच सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, 12 मई के बाद से ग्वालियर-चंबल संभाग में लू का प्रकोप बढ़ेगा।

आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा, जिससे सूरज की किरणें सीधे धरती पर पड़ेंगी। 11 से 14 मई के बीच उत्तर-पश्चिम भारत में छिटपुट आंधी की संभावना है, लेकिन ग्वालियर में इसका असर कम और गर्मी का असर ज्यादा रहने की उम्मीद है। आर्द्रता का स्तर 25 प्रतिशत से 37 प्रतिशत के बीच रहेगा, जो वातावरण को और अधिक शुष्क बनाएगा।

नागरिकों के लिए अलर्ट जारी

भीषण गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों को दोपहर 12 से शाम चार बजे के बीच घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। लू से बचने के लिए पर्याप्त पानी, ओआरएस घोल और सूती कपड़ों का प्रयोग अनिवार्य है। 16 मई तक गर्मी अपने चरम पर होगी, इसलिए पशु-पक्षियों के लिए भी पानी की व्यवस्था रखने की अपील की गई है।

दिनांक अधिकतम तापमान (°C) न्यूनतम तापमान (°C)
10 मई 38 27
11 मई 40 28
12 मई 41 29
13 मई 41 29
14 मई 42 30
15 मई 43 31
16 मई 46 31

यह रह सकता है सात दिनों में मौसम

10 मई: आसमान साफ, तेज धूप रहेगी।

11 मई: शुष्क मौसम रहेगा और गर्म हवा चल सकती है।

12 मई: हीटवेव चलने की संभावना रहेगी और गर्मी बढ़ेगी।

13 मई: तेज धूप भी रहेगी और हल्के बादल भी आ सकते हैं।

14 मई: भीषण गर्मी रहेगी और लू चलने की संभावना रहेगी।

15 मई: तापमान में उछाल आएगा और गर्म हवा चलेंगी।

16 मई: हीटवेव चलने की संभावना है और तापमान अधिक पहुंच सकता है।

यह भी पढ़ें- “परिवार थे मनुष्य निर्माण की सबसे बड़ी प्रयोगशाला, जिसे हमने कमजोर कर दिया”: आचार्य मिथिलेशनंदिनी शरण



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *