शहर में पति-पत्नी के बीच छोटी-छोटी बातों पर विवाद के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा विवाद शुक्रवार को गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के अंतर्गत भिंड रोड स्थि …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 02 May 2026 11:35:31 AM (IST)Updated Date: Sat, 02 May 2026 11:47:53 AM (IST)

ग्वालियर में पत्नी से विवाद के बाद पति ने चलाई गोली, बालकनी में मचा हड़कंप

HighLights

  1. झगड़े के बाद 15 मिनट में बढ़ा विवाद
  2. पत्नी-बेटे के सामने लाइसेंसी बंदूक से फायर
  3. गोला का मंदिर पुलिस ने आरोपित को पकड़ा

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। गोला का मंदिर इलाके में एक सिरफिरे पुरुष ने घर की बालकनी में ही पत्नी पर गोली चला दी। 15 मिनट पहले पत्नी से झगड़ा हुआ था। इस बात पर वह घर से बाहर चली गई थी। जब पत्नी लौटकर आई तो फिर पुरुष अभद्रता करने लगा। टोकने पर गोली चला दी।

आरोपित गिरफ्तार

इस मामले में गोला का मंदिर थाना पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस उसका हथियार लाइसेंस निरस्त कराएगी।

द लीगेसी प्लाजा में रहते है

भिंड रोड स्थित द लीगेसी प्लाजा में रहने वाला सुरेंद्र विक्रम सिंह बिल्डर है। उसका पत्नी कुमुद विक्रम सिंह से झगड़ा हो गया था। पत्नी से अभद्रता कर रहा था। तभी पत्नी नाराज होकर घर से बाहर चली गई। घर पर बेटा कुशाग्र भी उस समय मौजूद था। कुमुद करीब 15 मिनट बाद लौटकर घर आ गई तो वह घर के अंदर नहीं आने दे रहा था। अभद्रता करने लगा।

गनीमत रही किसी को गोली नहीं लगी

महिला और बेटे ने अभद्रता करने से रोका तो लाइसेंसी बंदूक निकाली और बालकनी से गोली चलाई। गनीमत रही कि गोली किसी को लगी नहीं। गोली चलने से आसपास के लोग भी घबरा गए। पुलिस को सूचना दी। गोला का मंदिर पुलिस ने आरोपित को पकड़ लिया है। उस पर एफआइआर दर्ज कर ली है।

बिल्डर को अगवा कर कुकृत्य करने वाला एक आरोपित गिरफ्तार

उधर, गोला का मंदिर इलाके में रहने वाले बिल्डर को अगवा कर कुकृत्य करने वाले एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि तीन आरोपित अब भी फरार हैं। इन सभी पर पुलिस ने 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। गोला का मंदिर इलाके में रहने वाले बिल्डर को 15 अप्रैल की शाम ओमकार सिकरवार, जितेंद्र सिकरवार, गौरव उर्फ गौरी यादव, इंद्रपाल सिंह तोमर अगवा कर ले गए थे।

बिल्डर के दुश्मन को था साझेदार

बिल्डर ओमकार सिकरवार उर्फ भूरे सिकरवार के दुश्मन का साझेदार था। इसी के चलते उसे अगवा किया। फिर उसके साथ कृकृत्य किया। उसे मारपीट की और कट्टा अड़ाकर गोली मारने की धमकी देते हुए 10-10 लाख रुपये के तीन चेक पर हस्ताक्षर करवा लिए। इस मामले में बिल्डर की शिकायत पर पुलिस ने चारों आरोपितों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *