ग्वालियर में युवक ने पत्नी पर बॉयफ्रेंड संग रहने का दबाव बनाने, हमला करने और बच्चों व गहनों सहित घर छोड़ने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 27 May 2026 08:07:43 AM (IST)Updated Date: Wed, 27 May 2026 08:12:16 AM (IST)

ग्वालियर में पत्नी की एक ही घर में पति और बॉयफ्रेंड साथ रहने की शर्त, न मानने पर सिर पर ईंट मारी
पारिवारिक विवाद का एक चौंकाने वाला मामला

HighLights

  1. युवक ने पत्नी पर बॉयफ्रेंड संग रहने का दबाव बताया।
  2. विरोध करने पर पत्नी द्वारा हमला करने का आरोप लगाया गया।
  3. सिर में चोट लगने के बाद युवक पुलिस पहुंचा शिकायत लेकर।

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर में पारिवारिक विवाद का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सिकंदर कंपू निवासी एक युवक ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी ने उससे कहा कि वह उसे अपने साथ रखना चाहता है, तो उसे उसके बॉयफ्रेंड के साथ भी उसी घर में रहना होगा।

युवक ने बताया कि जब उसने इसका विरोध किया तो पत्नी ने उस पर हमला कर दिया, जिससे उसके सिर पर चोट लग गई। बाद में जान से मारने की धमकी देकर बच्चों व गहनों के साथ घर छोड़कर चली गई। मामले की शिकायत एसपी ऑफिस में की गई है।

ये है पूरा मामला

  • पीड़ित राजकुमार कुशवाह मंगलवार को सिर पर पट्टी बांधकर पुलिस जनसुनवाई में पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनकी शादी वर्ष 2008 में पूनम कुशवाह से हुई थी और उनके चार बच्चे हैं। राजकुमार के अनुसार कुछ समय पहले उनकी पत्नी बिना बताए घर छोड़कर चली गई थी। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला। करीब दो महीने बाद वह वापस लौटी तो उसने कथित रूप से स्वीकार किया कि वह एक अन्य युवक के साथ रह रही थी।
  • राजकुमार का आरोप है कि पत्नी ने घर लौटने के बाद साफ कहा कि अब वह उसी युवक के साथ संबंध में है और यदि परिवार साथ रखना है, तो उसका बॉयफ्रेंड भी उसी घर में रहेगा। युवक के मुताबिक उसने इस बात का विरोध किया, जिसके बाद घर में लगातार विवाद होने लगा।
  • राजकुमार ने बताया कि 5 मई को विवाद के दौरान पत्नी ने ईंट से हमला कर उसके सिर में चोट पहुंचाई। उसके बाद वह घर में रखे सोने-चांदी के गहने, नकदी और चारों बच्चों को लेकर चली गई। युवक का आरोप है कि जाते समय पत्नी ने उसे हत्या करवाने की धमकी भी दी।
  • पुलिस ने शुरू की जांच

    मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने संबंधित थाना पुलिस को महिला और बच्चों का पता लगाने के निर्देश दिए हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि पारिवारिक विवाद की वास्तविक वजह क्या है और दोनों पक्षों के आरोपों में कितनी सच्चाई है। पुलिस ने शिकायत प्राप्त होने के बाद पूरे मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई करने की बात कही है।

    ये भी देखें- घर की छत पर मासूम को अकेली देख बदला ताऊ का ईमान, कर दी अश्लील हरकत; आरोपी पर केस दर्ज



    Source link

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *