शहर में पड़ रही गर्मी को देखते हुए यह तय किया गया है कि शहर में सुबह व शाम के समय टीम सर्वे करेगी। …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 20 May 2026 08:42:44 AM (IST)Updated Date: Wed, 20 May 2026 08:43:06 AM (IST)

ग्वालियर में कल से शुरू होगा स्वच्छ सर्वेक्षण, दिल्ली से आज पहुंच रही हैं टीमें
सोशल मीडिया

HighLights

  1. 10, 500 अंकों के लिए होगी पहली परीक्षा
  2. कुल 12, 500 अंकों का है स्वच्छ सर्वेक्षण
  3. भीषण गर्मी को देखते हुए स्पेशल टाइमिंग

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर में स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की शुरूआत अब होने जा रही है। मंगलवार को दिल्ली से आई सूचना के आधार पर नगर निगम के अधिकारियों को बताया गया है कि आगामी 21 मई से शहर में सर्वे की शुरूआत हो जाएगी। ऐसे में बुधवार की शाम तक केंद्र सरकार द्वारा थर्ड पार्टी सर्वे के लिए अधिकृत की गई टीमें शहर में दस्तक दे देंगी।

इस बार कुल 12,500 अंकों का सर्वे होने जा रहा है, लेकिन गुरुवार से पहला सर्वे 10,500 अंकों के लिए होगा। बाकी सिटीजन फीडबैक के एक हजार अंकों के लिए 30 मई तक की समय सीमा है, जबकि गार्बेज फ्री सिटी के सर्वे के लिए अलग से एक दल आकर शहर में सर्वे करेगा।

निगमायुक्त ने तैयारियों की समीक्षा

मंगलवार को नगर निगम को सूचना प्राप्त हुई कि 21 मई को ग्वालियर नगर निगम के साथ ही मुरैना नगर निगम, भिंड के मिहोना और लहार, धार नगर पालिका और पीथमपुर, रतलाम, सैलाना और नामली नगरीय निकायों में सर्वे की शुरूआत हो जाएगी। ऐसे में तैयारियों को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए गए हैं। निगमायुक्त संघ प्रिय ने भी मंगलवार को सर्वेक्षण की तैयारियों की समीक्षा करते हुए घटकों के हिसाब से बाकी बचे कार्यों को पूरा करने के लिए कहा है। इसके अलावा अपर आयुक्त टी. प्रतीक राव ने भी अमले को निर्देशित किया कि गुरुवार से शहर में सर्वे की शुरूआत होने जा रही है। ऐसे में अब कोई लापरवाही या कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी वार्ड मानिटर और जेडओ अपने-अपने इलाकों को चेक कर जरूरी तैयारियां पूरी कर लें।

सुबह-शाम सर्वे कराने का प्लान

शहर में पड़ रही गर्मी को देखते हुए यह तय किया गया है कि शहर में सुबह व शाम के समय टीम सर्वे करेगी। इसका कारण है कि दोपहर के समय तेज धूप और लू जैसी स्थिति निर्मित होने के कारण बाहर से आने वाले दल को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में सुबह 10 बजे और शाम को पांच बजे के बाद शहर में सर्वे कराया जाए। हालांकि टीम को सर्वे करने के लिए दिल्ली से लोकेशन मिलेंगी। उसी आधार पर दल सर्वे करने के लिए उस स्थान पर जाएंगे और फोटो खींचकर आनलाइन पोर्टल पर अपलोड करेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *