नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। ऑनलाइन दवा कारोबार के विरोध में बुधवार को ग्वालियर जिले सहित देशभर में दवा व्यापार पूरी तरह बंद रहेगा। ऑल इंडिया आर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर जिले के केमिस्ट संगठन ने इस बंद को सफल बनाने की तैयारी पूरी कर ली है।

जिला ग्वालियर केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरीश अरोरा नेतृत्व ने बताया कि एसोसिएशन ने कंट्रोल रूम बनाया है, जो पवन मेडिकल एजेंसी मूदड़ा नर्सिंग होम वाली गली रहेगा। यहां सुबह 9.30 से दोपहर 12.30 तक बैठेंगे पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य के साथ दवा व्यापारी बैठेंगे और सभी एरिया में होने वाली गतिविधियों पर नज़र रखेंगे।

हालांकि बंद के दौरान आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए शहर के सभी प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के साथ जयारोग्य चिकित्सालय, जिला अस्पताल मुरार सहित सभी शासकीय अस्पतालों के अंदर स्थित दवा दुकानें खुलेंगी, लेकिन निजी मेडिकल स्टोर बंद रहने से सामान्य मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। खास तौर से जिन घरों में बुजुर्ग, हृदय रोगी, शुगर या बीपी के नियमित मरीज हैं, उनकी परेशानी बढ़ सकती है। हालांकि ऐसे मरीजों के लिए जरूरी दवाओं की अग्रिम व्यवस्था करने की अपील की गई थी।

यहां खुले रहेंगे मेडिकल स्टोर

कैंसर हास्पिटल फार्मेसी, आरजेएन आपोलो स्पेक्ट्रा, सिम्स हास्पिटल, बिरला हास्पिटल, न्यू परिवार हास्पिटल, नवजीवन हास्पिटल, ग्लोबल हास्पिटल, केडीजे हास्पिटल, सहारा हास्पिटल, चिरायु हास्पिटल, लिंक हास्पिटल, देवराज हास्पिटल, आरोग्यधाम हास्पिटल फार्मेसी शामिल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *