कमर्शियल एलपीजी गैस सिलिंडर के दामों में बड़ी बढ़ोतरी है। इस बढ़ोतरी से छोटे कारोबारियों पर बड़ा असर पड़ेगा और उन्हें चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। …और पढ़ें

Publish Date: Fri, 01 May 2026 01:43:02 PM (IST)Updated Date: Fri, 01 May 2026 01:57:36 PM (IST)

ग्वालियर में कमर्शियल गैस सिलिंडर के दाम में बड़ा इजाफा, अब 3293 रुपये में मिलेगा नीला सिलिंडर
कमर्शियल सिलिंडर। सोशल मीडिया

HighLights

  1. कमर्शियल सिलिंडर की कीमते बढ़ीं
  2. होटल-रेस्टोरेंट कारोबार पर असर
  3. घरेलू सिलिंडर के दाम स्थिर

डिजीटल डेस्क, ग्वालियर। शहर में एक बार फिर महंगाई का असर कारोबारियों और होटल संचालकों पर दिखाई देने लगा है। तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलिंडर के दामों में भारी बढ़ोतरी कर दी है। ग्वालियर में अब 19 किलो वाला कमर्शियल गैस सिलिंडर 3293 रुपये में मिलेगा।

इससे पहले 2307 रुपये में था उपलब्ध

इससे पहले यही नीला सिलिंडर 2307 रुपये में उपलब्ध था। अचानक बढ़े दामों से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और चाय-नाश्ते का कारोबार करने वालों की चिंता बढ़ गई है।

छोटे कारोबारियों के लिए चुनौती

जानकारी के अनुसार हालिया संशोधन में कमर्शियल सिलिंडर के दामों में करीब 195.50 रुपये की वृद्धि की गई है। व्यापारियों का कहना है कि लगातार बढ़ती लागत का असर अब खाने-पीने की वस्तुओं की कीमतों पर भी पड़ सकता है। छोटे कारोबारियों के लिए बढ़ा हुआ खर्च संभालना चुनौती बनता जा रहा है।

फिलहाल घरेलू उपभोक्ताओं को राहत

हालांकि घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत मिली है। घरेलू एलपीजी सिलिंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। शहर में घरेलू गैस सिलिंडर अभी 996.50 रुपये में ही उपलब्ध रहेगा। गैस एजेंसियों के अनुसार नए दाम तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *