यातायात पुलिस की इस कार्रवाई में 83 वाहन चालकों को पकड़ा गया। इन पर जुर्माना भी लगाया गया। …और पढ़ें

HighLights
- गुढ़ा-गुढ़ी का नाका के विवेक गुर्जर की गाड़ी पर दोबारा हुआ एक्शन
- नंबर प्लेट पर लिखे थे जातिसूचक शब्द
- पुलिस ने काटा कोर्ट चालान
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। बार-बार यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले थार चालक की गाड़ी जब्त की गई। उसे सात दिन पहले जब पकड़ा गया था तो गाड़ी पर नंबर प्लेट नहीं थी। हूटर भी लगा था। अब फिर से थार एमपी 07 एएफ 9345 के चालक को पकड़ा गया। उसकी गाड़ी के कांच पर ब्लैक फिल्म चढ़ी थी।
हूटर भी लगा था। इतना ही नहीं नंबर प्लेट पर भी जातिसूचक शब्द लिखे थे। इसके बाद गाड़ी जब्त की गई। उसका कोर्ट चालान बनाया गया। चालक का नाम विवेक गुर्जर है। वह गुढ़ा-गुढ़ी का नाका का रहने वाला है। इसके अलावा बुधवार शाम पांच से रात 10 बजे तक बिना नंबर की गाड़ी, गाड़ियों पर पद और जाति लिखकर चलने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
इस दौरान गोला का मंदिर ट्रैफिक थाना प्रभारी अभिषेक रघुवंशी ने शराब पीकर गाड़ी चला रहे चालक को पकड़ा। पूरी कार्रवाई के दौरान 83 वाहन चालकों को पकड़ा गया। इन पर जुर्माना लगाया गया।
