इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग निर्धारित की गई है। …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 13 Jun 2026 08:40:36 AM (IST)Updated Date: Sat, 13 Jun 2026 08:53:57 AM (IST)

घर बैठे बनें वर्ल्ड रिकॉर्ड का हिस्सा: आयुष मंत्रालय की इस अनोखी पहल से जुड़ने के लिए बस दें एक मिस्ड कॉल!
प्रतीकात्मक चित्र।

HighLights

  1. 14 जून को ऑनलाइन योग सत्र
  2. बनेगा नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
  3. टोल-फ्री नंबर 1800-315-7008 पर कराएं पंजीयन

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लोगों को एक ऐतिहासिक पहल से जोड़ने के लिए आयुष मंत्रालय, केंद्र सरकार द्वारा 14 जून को ऑनलाइन सामूहिक योग सत्र आयोजित किया जा रहा है। इस विशेष आयोजन का उद्देश्य एक साथ सर्वाधिक लोगों द्वारा योगाभ्यास कर गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड स्थापित करना है।

शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय ग्वालियर के स्वस्थवृत एवं योग विभाग की प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. उपासना भारद्वाज और व्याख्याता डॉ. पवन कुमार शर्मा ने बताया कि आयुष मंत्रालय द्वारा इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग निर्धारित की गई है।

उन्होंने बताया कि आयुष मंत्रालय और हाबिल्ड हेल्थ प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में 14 जून को सुबह 6.15 बजे से 7.35 बजे तक ऑनलाइन कामन योग प्रोटोकाल सत्र का आयोजन किया जाएगा। इस सत्र में लाखों लोगों के एक साथ जुड़ने की संभावना है, जिससे नया गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड स्थापित किया जा सके। संस्थान के प्राचार्य डॉ. महेश कुमार शर्मा एवं चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. केएल शर्मा ने लोगों से इस अभियान में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की।

मिस्ड काल कर कराएं पंजीयन

इस अभियान से जुड़ने के लिए इच्छुक लोग टोल फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड काल देकर पंजीयन करा सकते हैं। पंजीयन के बाद उनके व्हाट्सएप नंबर पर योग सत्र की लिंक भेजी जाएगी। निर्धारित समय पर प्रतिभागी अपने मोबाइल से जुड़कर घर बैठे ही सामूहिक योगाभ्यास कर सकेंगे। विशेष बात यह है कि इस ऐतिहासिक आयोजन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को वर्ल्ड रिकार्ड सहभागिता प्रमाणपत्र भी प्रदान किया जाएगा, जो उनके पंजीकृत व्हाट्सएप नंबर पर भेजा जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *