प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप, जिला प्रशासन ने खाद वितरण को पारदर्शी और सुविधाजनक बनाने के लिए बलराम फॉर्मर मोबाइल एप लान्च किया है। …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 20 May 2026 01:54:13 PM (IST)Updated Date: Wed, 20 May 2026 02:04:11 PM (IST)

अब किसानों के मोबाइल में खाद की दुकान, घर बैठे एप से पाएं ई-टोकन
सोशल मीडिया

HighLights

  1. किसानों के लिए खुशखबरी
  2. बलराम फॉर्मर मोबाइल एप लान्च
  3. सुबह से वितरण केंद्रों के चक्कर काटने से मिली मुक्ति

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। तपती धूप में खाद के लिए घंटों लंबी लाइनों में लगने वाले दिन अब बीती बात होने जा रहे हैं। किसानों को राहत देते हुए प्रशासन ने खाद वितरण की प्रक्रिया को डिजिटल कर दिया हैं। अब किसान अपने घर की बैठक में बैठकर, मोबाइल के एक क्लिक से खाद प्राप्त करने के लिए ई-टोकन जनरेट कर सकेंगे।

प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप, जिला प्रशासन ने खाद वितरण को पारदर्शी और सुविधाजनक बनाने के लिए बलराम फॉर्मर मोबाइल एप लान्च किया है। उप संचालक कृषि आरबीएस जाटव के अनुसार, अब किसानों को टोकन के लिए सुबह से वितरण केंद्रों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। किसान अपने स्मार्टफोन पर इस एप को डाउनलोड कर आसानी से अपनी बारी सुरक्षित कर सकते हैं।

  • समय की बचत: घर बैठे टोकन मिलने से किसानों का समय बचेगा, जिसे वे अपने खेतों में दे सकेंगे।
  • पारदर्शिता: ई-टोकन व्यवस्था से वितरण में होने वाली गड़बड़ियों पर लगाम लगेगी और वास्तविक किसान को उसका हक मिलेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *