‘इलाके में मेरा राज है’ वाले एटीट्यूड के साथ घूमने वाले उर्दूपुरा के शातिर बदमाश पीयूष गेहलोद का नशा उज्जैन पुलिस ने उतार दिया। जीवाजीगंज पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में घेराबंदी कर उसे ऋणमुक्तेश्वर पुलिया से दबोच लिया। तलाशी में उसके थैले से 5 ग्राम MD ड्रग, 2 देशी पिस्टल और 10 कारतूस निकले।

2 जून 2026 को थाना प्रभारी प्रतीक शर्मा को जानकारी मिली कि पीयूष हथियार और ड्रग लेकर पुलिया पर खड़ा है। टीम ने जाल बिछाया। पुलिस को देखते ही 38 साल का पीयूष भागा, लेकिन जवानों ने उसे दौड़कर पकड़ लिया। थैला खुला तो अंदर मौत का सामान देख पुलिस भी चौंक गई।

बताया जाता है कि पीयूष जीवाजीगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर है। मारपीट, लड़ाई-झगड़ा, शांति भंग के 8 केस पहले से उसके नाम हैं। इलाके में दादागिरी कर लोगों में खौफ बनाना उसका शगल है। पुलिस ने मौके पर ही MD ड्रग, दोनों पिस्टल, 1 जिंदा और 9 खाली राउंड जब्त कर लिए। पीयूष के पास किसी का कोई लाइसेंस नहीं था। उसके खिलाफ धारा 8/22 NDPS एक्ट और 25, 27 आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर सलाखों के पीछे भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें- पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए कब्र से निकाला दो साल की बच्ची का शव, माता-पिता ने लगाया लापरवाही का आरोप

पीयूष की कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस

एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ाए पीयूष के पास से कुछ हथियार भी जब्त हुए थे। इसके बाद जीवाजीगंज थाना पुलिस उसकी कॉल डिटेल के आधार पर ऐसे लोगों की पहचान करने में लगी हुई है जिसे पीयूष काफी समय से संपर्क में था। जीवाजीगंज थाना प्रभारी प्रतीक शर्मा ने बताया कि पीयूष को जेल भेज दिया गया है, लेकिन उसकी कॉल डिटेल के आधार पर हम यह पता करने में लगे हुए हैं कि अवैध हथियार और टैक्स के इस मामले में आखिर कौन-कौन जुड़ा हुआ है। इन लोगों की जानकारी जुटाने के साथ ही हम ऐसे लोगों का पता लगाने में जुटे हुए हैं, जिससे कि इस गिरोह का जल्द भंडाफोड़ कर सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed