जिले के करैरा में गुरुवार को एक तेज रफ्तार थार ने बड़ा हादसा कर दिया। करैरा विधायक प्रीतम लोधी के पुत्र दिनेश लोधी पर आरोप है कि जिम जाते समय लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उन्होंने बाइक सवार तीन मजदूरों और पैदल जा रही दो महिलाओं को टक्कर मार दी, जिससे पांचों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घायल आशीष परिहार और अंशुल परिहार ने बताया कि गाड़ी विधायक के बेटे दिनेश लोधी चला रहे थे।उन्होंने यह भी कहा कि गाड़ी के आगे प्रीतम लोधी और पीछे MLA लिखा हुआ था। हादसे के बाद दिनेश लोधी ने घायलों के साथ बहस की और उन्हें डराकर धमकी भी दी। 

ये भी पढ़ें: Maihar News: चलती बस में शर्मनाक हरकत, कैमरे में कैद हुई करतूत, महिला की सूझबूझ से जेल पहुंचा आरोपी

हादसे के समय वहां मौजूद एक स्थानीय व्यक्ति ने जब कैमरा ऑन करके पूछा कि गाड़ी में ब्रेक नहीं है क्या? इस पर विधायक के बेटे ने कहा- जब मैं हॉर्न दे रहा हूं तो बाइक पर तीन-तीन लोग बैठकर गाड़ी लहरा काहे रहे थे। वहीं सड़क पर चल रहे लोगों को टक्कर मारने के बारे में पूछा तो विधायक के बेटे ने धमकाते हुए कहा कि वीडियो मत बनाओ बेटा और यह कहकर उसका कैमरा बंद करा दिया।


इधर हादसे के बाद विधायक प्रीतम लोधी ने फेसबुक पर आरोपी बेटे के खिलाफ कार्रवाई की करने कहा। उन्होंने लिखा विधायक के लिए पुत्र या परिवार बड़ा नहीं होता। जनता सर्वोपरि है। पुलिस प्रशासन करैरा के पीड़ितों को न्याय दिलवाए।

पुलिस ने बताया कि आरोपी दिनेश लोधी के खिलाफ अपराध क्रमांक 255/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 और 125(ए) के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *