मंडीदीप  राम नगर वार्ड क्रमांक 9 में गुरुवार दोपहर हुई युवती की हत्या ने पूरे इलाके को दहला दिया। यह सिर्फ हत्या नहीं, बल्कि एक सनकी जुनून, पुरानी रंजिश और एकतरफा दबाव की खौफनाक कहानी बनकर सामने आई है। जिस युवक पर युवती ने पहले पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया था, वही युवक गुरुवार को उसके घर पहुंचा और कुछ ही मिनटों में घर का आंगन खून से लाल हो गया। 

बता दें कि मृतका अपनी मां के साथ किराए के मकान में रहती थी। बताया जा रहा है कि आरोपी मनोज अहिरवार कुछ साल पहले उसी मकान में रहता था। इसी दौरान दोनों के बीच परिचय हुआ, लेकिन बाद में विवाद इतना बढ़ गया कि मामला पुलिस तक पहुंच गया। युवती की शिकायत पर मनोज को पॉक्सो एक्ट में जेल भी जाना पड़ा था। हाल ही में जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद भी आरोपित युवती का पीछा नहीं छोड़ रहा था।

ये भी पढ़ें- कातिल हसीना: पहले प्रेमी के साथ मिलकर दूसरे बॉयफ्रेंड का करवा दिया कत्ल, शव बोरी में भरकर खाई में फेंका

मनोज अहिरवार अचानक संजना के घर पहुंचा। जानकारी के मुताबिक युवक पुराने मामले को लेकर समझौते का दवाब बना रहा था, लेकिन मृतका और उसकी मां ने उसे घर से भगा दिया। आसपास मौजूद लोगों ने भी युवक को वहां से जाते देखा था। मामला यहीं खत्म हो जाता तो शायद एक जान बच जाती, लेकिन कुछ देर बाद आरोपी मनोज फिर लौट आया। करीब 2 से 3 बजे के बीच आरोपित दोबारा घर में घुसा। इस बार उसके इरादे खतरनाक थे। 

घर के भीतर फिर कहासुनी शुरू हुई और देखते ही देखते आरोपी ने (सर्जिकल ब्लेड) धारदार हथियार निकाल लिया और उसने युवती के गले पर वार कर दिया। हमला इतना खौफनाक था कि युवती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद आरोपी खून से सना हथियार लेकर फरार हो गया। घर से चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो अंदर का दृश्य देखकर सन्न रह गए। सूचना मिलते ही मंडीदीप पुलिस मौके पर पहुंची।

थाना प्रभारी रंजीत सराठे ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकालकर आरोपी को पकड़ा। जांच में मामला पुरानी रंजिश और जुनूनी मानसिकता से जुड़ा माना जा रहा है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद प्रेम नगर क्षेत्र में दहशत का माहौल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *