मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक बार फिर संवेदनशीलता दिखाते हुए गंभीर बीमारी से जूझ रहे 5 महीने के मासूम यथार्थ सिंह को बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कराया है। उज्जैन जिले के असनोरिया क्षेत्र निवासी यथार्थ जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर बच्चे को ‘पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा’ के जरिए बेंगलुरु के Narayana Health अस्पताल भेजा गया। 

ये भी पढ़ें-  MP: ‘कार्यकर्ता जिम्मेदार बने और फिजूलखर्ची से बचें’, 200 गाड़ियों के काफिले पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की नसीहत

जानकारी के अनुसार यथार्थ का इलाज पहले इंदौर के एक अस्पताल में चल रहा था, लेकिन स्थिति को देखते हुए विशेषज्ञ उपचार की जरूरत महसूस हुई। इसके बाद राज्य सरकार ने तुरंत पहल करते हुए एयर एम्बुलेंस के जरिए उसे बेंगलुरु भेजने की व्यवस्था की। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार हर जरूरतमंद परिवार के साथ खड़ी है और किसी भी नागरिक को इलाज के अभाव में परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि मासूम यथार्थ का उपचार आयुष्मान निरामय योजना के तहत नि:शुल्क कराया जाएगा, ताकि परिवार पर आर्थिक बोझ न पड़े। मुख्यमंत्री ने बाबा महाकाल से यथार्थ के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना भी की। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि बच्चे को समय पर बेहतर इलाज मिले और वह जल्द स्वस्थ होकर अपने परिवार के बीच लौटे। 

ये भी पढ़ें-  PM मोदी की अपील का असर: लग्जरी कार छोड़ ई-स्कूटी से मंत्रालय पहुंचे ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर

एयर एम्बुलेंस सेवा बनी जीवन रक्षक

प्रदेश सरकार की पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा गंभीर मरीजों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है। इस सेवा के माध्यम से आपातकालीन स्थिति में मरीजों को कम समय में बड़े अस्पतालों तक पहुंचाया जा रहा है। आयुष्मान भारत योजना के पात्र हितग्राहियों को यह सुविधा नि:शुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। यह सेवा भोपाल से पूरे प्रदेश में 24 घंटे संचालित की जा रही है। अब तक नवजात बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों, सड़क दुर्घटना में घायल मरीजों, हार्ट अटैक और न्यूरोलॉजिकल बीमारी से पीड़ित कई लोगों को एयरलिफ्ट कर समय पर उपचार उपलब्ध कराया जा चुका है। सरकार का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को बेहतर और त्वरित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *