मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव के लिए मंगलवार को भोपाल जिला न्यायालय परिसर में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। सुबह 10 बजे शुरू हुई वोटिंग शाम 5 बजे तक चली। दिनभर जिला अदालत परिसर में वकीलों की भीड़ और चुनावी हलचल बनी रही।भोपाल से इस बार 20 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें कई वरिष्ठ और चर्चित अधिवक्ता शामिल हैं। चुनाव के जरिए राज्य अधिवक्ता परिषद में 18 पुरुष और 7 महिला सदस्यों का चयन किया जाना है।
पहचान पत्र देखकर मिला प्रवेश
मतदान केंद्रों पर सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए गए थे। अधिवक्ताओं को राज्य अधिवक्ता परिषद या जिला बार संघ द्वारा जारी पहचान पत्र दिखाने के बाद ही मतदान की अनुमति दी गई। बिना पहचान पत्र किसी को प्रवेश नहीं दिया गया। मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव में प्रदेशभर से 122 प्रत्याशी मैदान में हैं। पूरे प्रदेश में करीब 88 हजार अधिवक्ताओं ने मतदान किया।
यह भी पढ़ें-भोपाल मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द, कुछ केक बदले रूट, 19 मई तक रहेगा असर
दिनभर चला समर्थकों का संपर्क अभियान
जिला न्यायालय परिसर में प्रत्याशी और उनके समर्थक दिनभर मतदाताओं से संपर्क करते नजर आए। कई वरिष्ठ अधिवक्ता समूहों में चुनावी चर्चा करते दिखाई दिए। युवा वकीलों में भी मतदान को लेकर उत्साह देखा गया।
यह भी पढ़ें-75 साल तक के अफसरों के भरोसे निगम, अपने ही नियमों को दरकिनार कर रहा एमपीटी
ये प्रत्याशी रहे चर्चा में
भोपाल से निर्वतमान को-चेयरमैन विजय चौधरी, पूर्व को-चेयरमैन मो. महबूब अंसारी, राजेश व्यास, पीसी कोठारी और चन्द्रकुमार वलेजा सहित कई उम्मीदवार चुनावी मुकाबले में प्रमुख रूप से चर्चा में रहे। मतदान के कारण भोपाल जिला न्यायालय में नियमित कामकाज प्रभावित रहा। चुनाव प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी।
