मध्यप्रदेश में 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश द्वारा “द्वितीय अवसर परीक्षा” आयोजित की जाएगी। इसके लिए विद्यार्थी 22 अप्रैल रात 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जबकि परीक्षा 7 से 25 मई के बीच आयोजित होगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि जो विद्यार्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे, अनुत्तीर्ण हुए या अपने अंक सुधारना चाहते हैं, उन्हें एक और मौका दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी असफलता से निराश होने की जरूरत नहीं है, बल्कि इसे सुधार का अवसर मानकर आगे बढ़ना चाहिए।

ये भी पढ़ें-  MP News: बंगाल की प्रगति के लिए BJP जरूरी, कोलकाता में सीएम यादव बोले-जंगलराज से मुक्ति चाहती है जनता

मंडल द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, प्रथम परीक्षा में एक या अधिक विषयों में अनुपस्थित या अनुत्तीर्ण रहे विद्यार्थी द्वितीय अवसर परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। वहीं, जो विद्यार्थी किसी विषय में पास हो चुके हैं, वे भी अपने अंक सुधारने के लिए परीक्षा दे सकते हैं। दोनों में से जो बेहतर परिणाम होगा, वही अंतिम रूप से मान्य रहेगा। द्वितीय अवसर परीक्षा में विषय परिवर्तन की अनुमति नहीं होगी। प्रायोगिक विषयों में विद्यार्थियों को केवल अनुत्तीर्ण भाग की ही परीक्षा देनी होगी। आवेदन प्रक्रिया एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से पूरी की जाएगी। मुख्यमंत्री ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे बच्चों का हौसला बढ़ाएं और उन्हें आगे बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करें। 

ये भी पढ़ें-  आधी रात अस्पताल में हाई रिस्क केस की एंट्री: मचा हड़कंप, 40 मिनट में जुटी पूरी टीम, फिर खुला मॉकड्रिल का राज

बता दें  इस वर्ष 10वीं का कुल परिणाम 73.42 प्रतिशत रहा, जो 2025 के 76.22 प्रतिशत से 2.80 प्रतिशत कम हैं। मंडल द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 7,87,595 नियमित परीक्षार्थियों का परिणाम घोषित किया गया, जिनमें से 5,78,328 विद्यार्थी सफल हुए। वहीं, 12वीं में इस वर्ष 76.01 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए, जो पिछले वर्ष 74.48 प्रतिशत से 1.53 प्रतिशत अधिक है। मंडल के अनुसार 6,13,318 नियमित परीक्षार्थियों का परिणाम घोषित किया गया, जिनमें से 4,66,406 विद्यार्थी सफल हुए। 

ये भी पढ़ें- TET का विरोध: भोपाल में शिक्षकों का शक्ति प्रदर्शन, हजारों शिक्षक सड़क पर, सरकार ने दाखिल की रिव्यू पिटीशन

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *