मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को शाजापुर जिले के शुजालपुर में आयोजित कार्यक्रम में जिले के विकास के लिए 388 करोड़ रुपये की लागत वाले 43 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल सहित चार सांदीपनि विद्यालयों का लोकार्पण किया तथा क्षेत्र के लिए कई नई विकास परियोजनाओं की घोषणाएं भी कीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश विकास के स्वर्णिम दौर से गुजर रहे हैं और मध्यप्रदेश लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।

ये भी पढ़ें-  MP News: 19 साल बाद निकली भर्ती, चयन के 8 महीने बाद भी नहीं मिली नौकरी, कल DPI का घेराव करेंगे चयनित अभ्यर्थी

शाजापुर विचाराधारा और विकास दोनों द्दष्टियों से महत्वपूर्ण जिला

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शाजापुर विचारधारा और विकास दोनों दृष्टियों से महत्वपूर्ण जिला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल में देश ने अभूतपूर्व प्रगति की है और मध्यप्रदेश सरकार भी उसी गति से विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, सड़क और बिजली के क्षेत्र में तेजी से काम हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि लंबे समय तक शासन करने के बावजूद कांग्रेस प्रदेश को अपेक्षित विकास नहीं दे सकी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2003 से पहले प्रदेश में बुनियादी सुविधाओं का अभाव था, जबकि आज हर क्षेत्र में विकास दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि किसानों के हित में सरकार लगातार निर्णय ले रही है और समर्थन मूल्य पर रिकॉर्ड गेहूं खरीदी इसका प्रमाण है। 

ये भी पढ़ें-  MP News: मध्यप्रदेश में जनगणना-2027 का पहला चरण पूरा, 1.44 लाख से अधिक प्रगणकों ने घर-घर पहुंचकर जुटाई जानकारी

शुजालपुर में प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के नए कैंपस की स्थापना

डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक विस्तार किया है। उन्होंने बताया कि जहां कांग्रेस शासनकाल में सीमित संख्या में मेडिकल और आयुर्वेदिक कॉलेज थे, वहीं वर्तमान सरकार लगातार नए संस्थान खोल रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में युवाओं को बेहतर शिक्षा और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए नए शैक्षणिक संस्थान स्थापित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं। उन्होंने शुजालपुर में प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के नए यूआईटी कैंपस की स्थापना, शुजालपुर से कालापीपल तक टू-लेन सड़क निर्माण, अकोदिया में नया महाविद्यालय खोलने, गोलाना में बायपास सड़क निर्माण तथा शुजालपुर में पुलिस कर्मियों के लिए 80 आवास बनाने की घोषणा की। इसके अलावा शुजालपुर थाना मंडी में पुलिस बल बढ़ाने की भी घोषणा की गई। 

ये भी पढ़ें- Bhopal News: छह दिन से लापता युवक का पुलिया के नीचे मिला शव, पास में खड़ी मिली स्कूटी; पुलिस जांच में जुटी

सरकार गरीब, युवा, महिला और किसानों के लिए समर्पित

उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों, युवाओं, महिलाओं और किसानों के कल्याण के लिए समर्पित होकर काम कर रही है। प्रदेश में अधोसंरचना विकास, कृषि उन्नयन, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के माध्यम से आम नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि इन विकास कार्यों और नई घोषणाओं से शाजापुर जिले के विकास को नई गति मिलेगी तथा क्षेत्र की तस्वीर बदलने में मदद मिलेगी।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *