मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक के पहले मंत्रीगण से महत्वपूर्ण विषयों पर संबोधित किया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्तमान वैश्विक संकट के दृष्टिगत नागरिकों से राष्ट्र हित में बचत के विभिन्न उपायों को अपनाने का आग्रह किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने आग्रह किया है कि सार्वजनिक परिवहन सेवाओं का अधिक से अधिक उपयोग करें। वर्क फ्रॉम होम और वर्चुअल मीटिंग को बढ़ावा दें। ऑनलाइन और वर्चुअल वीडियो कांफ्रेंस जैसी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता दी जाए। मुख्यमंत्री यादव ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा की गई अपील और दिए गए सुझावों के पालन के लिए नागरिकों से अनुरोध किया है।

राष्ट्रहित में सुझावों पर अमल करने का आग्रह

मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने आग्रह किया है कि वैश्विक संकट और सप्लाई चैन की चुनौतियों को देखते हुए उनके सुझावों को अपनाया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों से डीजल पंप के स्थान पर सोलर पंप के उपयोग करने और रासायनिक उर्वरकों के उपयोग में कमी लाकर प्राकृतिक खेती अपनाने का आग्रह भी किया है। इससे पेट्रोलियम पदार्थ और उर्वरक के आयात में कमी आएगी। वर्तमान वैश्विक संकट में माल ढुलाई के लिए भी अधिक से अधिक रेलवे की गुड्स ट्रेन सेवाओं का उपयोग करने का आग्रह किया गया है।

ये भी पढ़ें-  MP Cabinet: मंत्रियों के स्वैच्छानुदान में बढ़ोतरी, अब 25 हजार तक की दे सकेंगे मदद; छोटे ठेकेदारों को भी राहत

1 वर्ष विदेश जाने की योजना भी स्थगित 

मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि आमजन सार्वजनिक परिवहन सेवा का उपयोग कर या इलेक्ट्रिक वाहन का उपयोग कर ईंधन बचाने का के कार्य में सहयोग करें। प्रधानमंत्री के आग्रह के अनुसार इस संकट काल में कम से कम 1 वर्ष विदेश जाने की योजना भी स्थगित की जाना चाहिए। देश के अंदर देश के ही पर्यटक स्थलों के भ्रमण का आग्रह किया गया है। साथ ही नागरिकों से एक वर्ष तक सोना न खरीदने का भी पालन करने की अपेक्षा की गई है। यही नहीं खाने के तेल में कमी का आग्रह भी प्रत्येक परिवार के स्तर पर किया जाए, ऐसा आग्रह किया गया है।

 

ये भी पढ़ें- MP News: मुकदमे की मंजूरी को लेकर असमंजस, मंत्री विजय शाह पर फंसा पेंच, अब फैसला केंद्रीय नेतृत्व करेगा

किसानों से 63 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा चुका

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के 25 वर्ष पूरे होने पर प्रदेश में 1763 करोड़ रुपये की लागत से 2117 किलोमीटर लंबी 973 सड़कों के निर्माण को मंजूरी मिली है। इससे करीब 1000 बसाहटों को लाभ होगा। पीएम जनमन योजना के तहत भी 384 किलोमीटर सड़क परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश गेहूं उपार्जन में देश में सबसे आगे है। अब तक 10 लाख से अधिक किसानों से 63 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा चुका है। उन्होंने किसानों के योगदान की सराहना की।  मुख्यमंत्री ने उन्नत अग्नि मिसाइल के सफल परीक्षण पर प्रधानमंत्री और वैज्ञानिकों को बधाई दी। साथ ही नागदा-मथुरा तीसरी और चौथी रेल लाइन परियोजना को प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे उज्जैन और कूनो क्षेत्र की कनेक्टिविटी और पर्यटन को फायदा मिलेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *