केंद्र सरकार के बड़े प्रशासनिक फेरबदल में मध्यप्रदेश कैडर के अधिकारियों को अहम जिम्मेदारियां मिली हैं। कैबिनेट नियुक्ति समिति (ACC) ने संयुक्त सचिव स्तर पर कई अधिकारियों की नियुक्ति को मंजूरी दी है, जिनमें एमपी कैडर के अफसर भी शामिल हैं। इस फेरबदल में आईएएस अधिकारी पी. नरहरि को भूमि संसाधन विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है। उनका कार्यकाल पांच साल के लिए होगा। वहीं प्रियंका दास को नागरिक उड्डयन मंत्रालय में संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनका कार्यकाल 5 मार्च 2030 तक रहेगा। एस. तेजस्वी नाइक को श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तिथि से 14 दिसंबर 2027 तक रहेगा।
