इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में एक एटीएम को तोड़कर उसमें से रुपये चुराने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

तेजाजी नगर थाना प्रभारी देवेंद्र मरकाम ने बताया कि पूरा मामला इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के नायता मुंडला स्थित इंडिया वन एटीएम का है। इंडिया वन एटीएम को तोड़ने का प्रयास एक संदिग्ध व्यक्ति द्वारा किया गया है। फिलहाल एटीएम के सीसीटीवी फुटेज को जब खंगाला गया, तो उसमें एक बनियान पहने हुए युवक तोड़फोड़ करता दिखा। बदमाश एटीएम से रुपये निकालने का प्रयास करता नजर आया। हालांकि भारी तोड़फोड़ के बावजूद वह एटीएम के मुख्य केस चेस्ट को नहीं खोल पाया और बिना कोई नकदी चुराये, वहां से फरार हो गया।

ये भी पढ़ें- दहशत में पति: पत्नी की अजीब जिद- मेरा बॉयफ्रेंड भी इसी घर में रहेगा, विरोध किया तो तेरी हत्या करा दूंगी

एटीएम में लगे अलर्ट अलार्म के माध्यम से पूरे मामले की जानकारी बैंक के अधिकारियों को लगी, इसके बाद इंडिया वन बैंक के अधिकारियों ने पूरे मामले की शिकायत तेजाजी नगर पुलिस को की। फिलहाल जिस युवक ने इस पूरी घटना को अंजाम दिया है, वह मात्र बनियान पहने हुआ था। अतः पुलिस को ऐसी आशंका है कि युवक किसी गैंग से जुड़ा हुआ है और उसके पहनावा से वह बाग टांडा (धार) का नजर आ रहा है। फिलहाल सीसीटीवी में कैद हुए चेहरे के आधार पर पुलिस काफी बारीकी से जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है और जल्द ही गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *