इंदौर–इच्छापुर रोड पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाएं प्रशासन के लिए चिंता का विषय बनती जा रही हैं। यहां पर बड़े छोटे सभी तरह के वाहन लगातार हादसे का शिकार हो रहे हैं और लोगों की जान जा रही है। कई बड़े हादसों में तो देशभर के यात्रियों की यहां पर जान चली गई है। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम भेरूघाट और बायग्राम के ब्लैक स्पॉट क्षेत्रों का गहन निरीक्षण कर रही है। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य इंदौर–इच्छापुर रोड पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकना और यातायात व्यवस्था में सुधार करना है। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा मानकों को बढ़ाने और तकनीकी खामियों को दूर करने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने महत्वपूर्ण चर्चा की जा रही है। 

रिपोर्ट में हादसों से जुड़े कई तथ्यों को शामिल किया गया

पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में यहां पर लगातार जांच हो रही है। इस टीम में उप पुलिस अधीक्षक उमाकांत चौधरी, उप पुलिस अधीक्षक यातायात निलिन सिंह और आरआई योगेंद्र सिंह भाटी और अन्य अधिकारी शामिल हैं। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की ओर से अधिकारी अभिषेक सिंह और जितेंद्र सिंह भी इस पर कार्य कर रहे हैं। सभी अधिकारियों ने दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की बारीकी से जांच के बाद रिपोर्ट बनाई है। इस रिपोर्ट में कई तथ्यों को शामिल किया गया है। 

ब्लैक स्पॉट सुधार के लिए दिए निर्देश

अधिकारियों ने भेरूघाट और बायग्राम क्षेत्र में सड़क की बनावट, खतरनाक मोड़ों, साइन बोर्ड की स्थिति और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था का जायजा लेने के बाद रिपोर्ट तैयार की है। पुलिस अधीक्षक वर्मा ने एनएचएआई और अन्य विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में सुधार कार्य प्राथमिकता पर किए जाए। उन्होंने सड़क किनारे सुरक्षा बैरिकेड्स लगाने, संकेतक बोर्ड ठीक करने और रात के समय बेहतर रोशनी सुनिश्चित करने पर जोर दिया है। 

सुरक्षित यातायात के लिए जल्द होगा काम

प्रशासन और एनएचएआई के अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा से जुड़े इन सुधार कार्यों को जल्द ही अमली जामा पहनाया जाएगा। टीम का मानना है कि इन बदलावों से भारी वाहनों की आवाजाही सुरक्षित होगी और सड़क हादसों में कमी आएगी। प्राथमिकता के आधार पर शुरू होने वाले इन कार्यों से आम जनता को इंदौर–इच्छापुर मार्ग पर सुगम और सुरक्षित सफर की सुविधा मिल सकेगी।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *