18 से 22 जून के मध्य प्रदेश दौरे के तहत 21 जून रविवार को राष्ट्रपति मुर्मू दोपहर को ग्वालियर एयरबेस पर पहुंची। वह जबलपुर से सीधे ग्वालियर आई हैं। यहां एयरबेस पर राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने पुष्प गुच्छ देकर किया।  राष्ट्रपति की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक न हो, इसके लिए चप्पे-चप्पे पर कड़ा पहरा लगा है।

ग्वालियर से कूनो तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। एयरबेस से मुरार सर्किट हाउस के पांच किलोमीटर का एरिया नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है। दो हजार से ज्यादा जवान सुरक्षा में तैनात किए गए हैं।

ग्वालियर में ही 1200 से अधिक जवान तैनात

राष्ट्रपति की त्रिस्तरीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ग्वालियर और श्योपुर में व्यापक इंतजाम किए गए हैं। दोनों जिलों में लगभग 2000 पुलिसकर्मियों और विशेष सुरक्षा बलों को सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया है। अकेले ग्वालियर में ही 1200 से अधिक जवान तैनात हैं। सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए ग्वालियर एयर फोर्स स्टेशन और वीआईपी सर्किट हाउस के चारों ओर 5 किलोमीटर की परिधि को पूरी तरह ‘नो फ्लाई ज़ोन’ घोषित कर दिया गया है।इस दायरे में ड्रोन, पैराग्लाइडर या किसी भी प्रकार की उड़ान पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

मौसम की अनिश्चितता को ध्यान में रखते हुए आपातकालीन स्थिति के लिए एक सड़क मार्ग को भी वैकल्पिक तौर पर पूरी तरह सुरक्षित और तैयार रखा गया है।जिला प्रशासन और पुलिस ने ग्वालियर से लेकर श्योपुर कूनो तक सड़क मार्ग पर भी सुरक्षा को पुख्ता कर दिया गया है।अभी तो राष्ट्रपति हेलीकॉप्टर से श्योपुर के लिए रवाना हो गई हैं, यदि लौटते में मौसम खराब रहता है तो वह सड़क मार्ग के माध्यम से ग्वालियर आ सकती हैं।

ये भी पढ़ें- MP: भाजपा नेता के घर हुई चोरी का पर्दाफाश, कई राज्यों से जुड़े थे गैंग के तार; पांच सदस्य गिरफ्तार माल बरामद

राष्ट्रपति यहां चीतों की स्थिति का जायजा लेंगी

राष्ट्रपति 21 जून को वायुसेना के विशेष विमान से ग्वालियर एयरबेस पहुंची।यहां से वह हेलीकॉप्टर द्वारा श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क के लिए रवाना हो गई हैं। जहां कूनो पहुंच गई थीं। कूनो में वह बोत्सवाना से लाए गए चीतों की स्थिति का जायजा लेंगी। उन्हें चीतों के बाड़ों, उनकी देखरेख और प्रोजेक्ट की प्रगति की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। अगले दिन मतलब 22 जून को सुबह 10.30 बजे वापस ग्वालियर एयरबेस पहुंचेंगी और यहां से दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

ग्वालियर एयरपोर्ट पर राज्यपाल और ऊर्जा मंत्री ने किया स्वागत

राष्ट्रपति का ग्वालियर एयरपोर्ट पर राज्यपाल ने किया स्वागत।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *