इंदौर के खजराना क्षेत्र के पटेल नगर में एक टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि कई किलोमीटर दूर तक धुएं का गुबार दिखाई देता रहा। इस हादसे में पांच गोदाम आग की भेंट चढ़ गए और करोड़ों रुपये का नुकसान हो गया।

जिस बस्ती में ये गोदाम स्थित थे, उसके आसपास घनी आबादी होने के कारण क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंचीं और करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

 

लोकेश सोनी के गोदाम में टेंट का सामान, कपड़े और प्लास्टिक की डेकोरेशन सामग्री रखी हुई थी। इसी वजह से आग तेजी से फैल गई और आसपास के गोदामों को भी अपनी चपेट में ले लिया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग बुझाने में पचास से ज्यादा टैंकर पानी का इस्तेमाल किया गया। घनी आबादी वाले इलाके में गोदाम होने के कारण दमकल वाहनों को मौके तक पहुंचने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

 

धुएं के कारण भी आग बुझाने में परेशानी आई। ये गोदाम बेली पटेल और लतीफ पटेल के बताए जा रहे हैं, जिन्हें किराए पर दिया गया था। रहवासियों ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत की है कि खजराना क्षेत्र में बड़ी संख्या में अवैध रूप से गोदाम बनाकर उन्हें किराए पर दिया जा रहा है। करीब आठ माह पहले भी एक इवेंट एजेंसी के गोदाम में आग लगी थी, जिसने आसपास की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *