ग्वालियर के तिघरा डैम में दो दोस्तों के शव मिले हैं। दोनों युवक दो दिन पहले घर से घूमने जाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे थे।परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने तलाश शुरू की।आखिरकार दोनों के शव डैम के ओवरफ्लो क्षेत्र से बरामद किए गए।

मृतकों की पहचान 25 वर्षीय मोहित रजक पिता रामकुमार रजक और 24 वर्षीय अभिषेक सागर पिता जानकी प्रसाद सागर निवासी लाल कुआं का पूरा कला, सैयद तारागंज के रूप में हुई।दोनों युवक घनिष्ठ दोस्त थे और मजदूरी करते थे।जानकारी के अनुसार दोनों दो दिन पहले घर से घूमने जाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। परिवार ने पहले अपने स्तर पर तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिलने पर रविवार शाम जनकगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।

युवकों के शव डैम के पानी से बरामद हुए

स्थानीय लोगों ने तिघरा थाना पुलिस को सूचना दी कि डैम के गेट के पास ओवरफ्लो क्षेत्र में एक बाइक और कुछ कपड़े पड़े हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो वहां खड़ी होंडा शाइन बाइक (MP07-ZB0735) अभिषेक सागर की निकली। बाइक और कपड़े मिलने के बाद पुलिस को अनहोनी की आशंका हुई। हालांकि, अंधेरा होने के कारण सर्च ऑपरेशन में दिक्कत आई। सोमवार शाम पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोबारा सर्च अभियान चलाया गया। काफी मशक्कत के बाद दोनों युवकों के शव डैम के पानी से बरामद किए गए।

ये भी पढ़ें- Twisha Sharma Case: त्विषा की सास गिरिबाला के घर पहुंची CBI, समर्थ की रिमांड भी मांग सकती है; जल्द खुलेगा राज

मामला दर्ज, जांच शुरू

घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तिघरा थाना प्रभारी शिवराम कंसाना ने बताया रात में अंधेरा होने के कारण शवों की तलाश नहीं हो सकी थी। दोबारा सर्चिंग के दौरान दोनों युवकों के शव बरामद हुए।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों युवक घर से घूमने जाने की बात कहकर निकले थे। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *