जिले के पंवासा थाना क्षेत्र में रहने वाले एक परिवार ने अपनी बेटी के लापता होने की शिकायत लेकर एसपी ऑफिस में गुहार लगाई है। परिजनों का आरोप है कि एक युवक उनकी बेटी को अपने साथ लेकर फरार हो गया, जबकि उसकी शादी 1 तारीख को तय थी और शादी के कार्ड भी बांटे जा चुके थे।

परिवार के अनुसार आरोपी युवक महफूज उर्फ मोनू युवती को घर से कुछ दूरी से अपने साथ ले गया। युवती के पिता ने लव जिहाद का आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपी पहले भी उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जा चुका है और हाल ही में जेल से छूटकर आया था।

ये भी पढ़ें: MP: शराब ठेकेदार के कर्मचारियों पर मारपीट व तलवारबाजी और फायरिंग करने का आरोप; चक्काजाम से बिगड़े हालात

इस मामले में पुलिस का कहना है कि यह अपहरण का प्रकरण है। पुष्पा प्रजापति (सीएसपी) के मुताबिक केस दर्ज कर लिया गया है और युवती की तलाश के लिए टीम गठित की गई है। मामले में पुलिस आरोपी के पुराने रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।

परिवार ने यह भी आरोप लगाया है कि युवती के साथ घर से करीब डेढ़ लाख रुपए के जेवर और नकदी भी गायब हैं, जिसके बिल उनके पास मौजूद हैं। साथ ही परिजनों ने आरोपी द्वारा धमकी दिए जाने की बात भी कही है। पुलिस ने बताया कि युवती की शादी तय होने की जानकारी को ध्यान में रखते हुए मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। फिलहाल पंवासा थाना पुलिस युवती और आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *