शहर के प्रमुख चिकित्सा केंद्र चरक भवन अस्पताल में अचानक बिजली गुल होने से मरीजों और परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। अस्पताल के सामने स्थित डीपी में फॉल्ट और तार जलने के कारण करीब 15-20 मिनट तक आपूर्ति बाधित रही, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

जानकारी के अनुसार अस्पताल परिसर के बाहर लगे बिजली ट्रांसफॉर्मर में शॉर्ट सर्किट होने और केबल जलने से यह स्थिति बनी। अचानक बिजली जाने से लिफ्ट रुक गई और गर्मी के कारण मरीजों व उनके परिजनों को असुविधा हुई।

बैकअप से सेवाएं रहीं जारी

सीएमएचओ डॉ. अशोक पटेल ने बताया कि सूचना मिलते ही आरएमओ को मौके पर भेजा गया और तुरंत जनरेटर के जरिए बैकअप शुरू कर दिया गया। उनके अनुसार सुबह करीब 10:12 बजे बिजली गई थी और 10:27 बजे तक आपूर्ति बहाल कर दी गई। इस दौरान ऑपरेशन ओपीडी और अन्य आवश्यक सेवाएं बाधित नहीं हुईं।

ये भी पढ़ें: Shahdol News: घायल बनकर एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचा आरोपी, कुछ ही देर में पार्किंग से स्कूटी लेकर फुर्र हुआ

लिफ्ट बंद होने से बढ़ी परेशानी

बिजली जाते ही लिफ्ट कुछ समय के लिए बंद हो गई, जिससे मरीजों को दिक्कत हुई। हालांकि बैकअप शुरू होते ही इसे चालू कर दिया गया। अधिकारियों ने माना कि लिफ्ट में अलग से बैकअप न होने के कारण थोड़ी परेशानी सामने आई।

कार्यालय में भी दिखा असर

घटना का असर सीएमएचओ कार्यालय में भी देखने को मिला, जहां कुछ समय तक बिजली नहीं रही। अधिकारियों के अनुसार डीपी में आए फॉल्ट को ठीक करने के बाद आपूर्ति सामान्य कर दी गई है। हालांकि पिछले एक महीने में इस तरह की यह चौथी-पांचवीं घटना बताई जा रही है, जिससे अस्पताल की बिजली व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *