बंगाल के दुर्गापुर में विधानसभा चुनाव की वोटिंग के दौरान पीठासीन अधिकारी को दिल का दौरा पड़ा। यहां सुरक्षा में तैनात मध्य प्रदेश एसएएफ की द्वितीय बटाल …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 23 Apr 2026 07:53:04 PM (IST)Updated Date: Thu, 23 Apr 2026 07:58:13 PM (IST)

देवदूत बने एमपी पुलिस के जवान... बंगाल चुनाव में पीठासीन अधिकारी को आया हार्ट अटैक, CPR देकर बचाई जान
अधिकारी को आया हार्ट अटैक, CPR देकर बचाई जान (AI Generated Image)

HighLights

  1. बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान पीठासीन अधिकारी को पड़ा दिल का दौरा
  2. ग्वालियर एसएएफ की द्वितीय बटालियन के जवानों ने तुरंत दिया CPR
  3. जवानों की तत्परता से अरूप सान्याल की बची जान, अस्पताल में हुए भर्ती

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। बंगाल के दुर्गापुर में गुरुवार को विधानसभा चुनाव की वोटिंग के दौरान पीठासीन अधिकारी को दिल का दौरा पड़ा। यहां सुरक्षा में तैनात मध्य प्रदेश एसएएफ की द्वितीय बटालियन के जवानों ने सीपीआर देकर उनकी जान बचाई। बंगाल के अधिकारियों ने जवानों को शाबासी दी है। मध्य प्रदेश लौटने पर उन्हें पुरस्कृत भी किया जाएगा। बता दें कि मध्य प्रदेश एसएएफ की आठ कंपनियां बंगाल चुनाव में तैनात हैं।

मतदान केंद्र पर तैनात थे ग्वालियर के जवान

ग्वालियर की द्वितीय वाहिनी के एएसआइ वासुदेव सिंह, आरक्षक दीपक यादव, बृजेश कुमार, संदीप कुमार पश्चिम वर्धमान जिले के दुर्गापुर स्थित प्रणबानंद विद्यानगर मतदान केंद्र की सुरक्षा में तैनात थे। गुरुवार को मतदान के दौरान पीठासीन अधिकारी अरूप सान्याल को दिल का दौरा पड़ा। घबराहट के बाद वह जमीन पर गिर पड़े। जिसके तुरंत बाद एसएएफ जवान मदद के लिए दौड़े और सीपीआर दी। इसके बाद अस्पताल पहुंचाया, जिससे उनकी जान बच गई।

आइजी ने की जवानों की सराहना

आइजी अरविंद सक्सेना ने कहा कि एसएएफ जवानों का यह कार्य न सिर्फ उनकी पेशेवर दक्षता को दर्शाता है, बल्कि पुलिस बल की मानवीय प्रतिबद्धता, कर्तव्यनिष्ठा व सेवाभाव का उत्कृष्ट उदाहरण भी है। इन जवानों ने संकट के समय जिस सूझबूझ का परिचय दिया, उससे पुलिस विभाग का गौरव बढ़ा है। मध्य प्रदेश लौटने पर इन सभी जवानों को विधिवत सम्मानित और पुरस्कृत किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- एमपी में भूमि अधिग्रहण पर मिलेगा 21,000 करोड़ का मुआवजा, पुरानी नीति से दोगुना हुआ फायदा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *