इंदौर के राजवाड़ा पर शुक्रवार को बजरंग दल व अन्य हिन्दूवादी संगठनों ने लव जिहाद’को लेकर बड़ा प्रदर्शन किया। महाराष्ट्र व अन्य राज्यों में लव जिहाद के मामले सामने आने पर कार्यकर्ता एकजुट हुए और उन्होंने अपना विरोध जताया। उनके हाथों में तख्तियां भी थीं, जिन पर लिखा था धर्मांतरण बंद हो, प्रेम का इस्लामीकरण बंद हो। इसके अलावा कार्यकर्ता नारे भी लगा रहे थे कि बजरंग दल का एक ही नारा, लव जिहाद से मुक्त हो देश हमारा।

सुबह साढ़े दस बजे से बजरंग दल, विश्व हिन्दू परिषद व अन्य हिन्दूवादी कार्यकर्ता राजवाड़ा पर एकत्र होने लगे थे। सैकड़ों की संख्या में आधे घंटे में कार्यकर्ता आ गए और उन्होंने नारेबाजी कर तथा तख्तियां लहराकर लव जिहाद के विरोध में अपना प्रदर्शन दर्ज कराया।

 

इस प्रदर्शन को देखते हुए राजवाड़ा पर बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया था। प्रदर्शन के दौरान हिन्दूवादी नेताओं ने कहा कि प्रशासन को लव जिहाद की रोकथाम के लिए अपनी निगरानी व्यवस्था मजबूत करनी चाहिए। देश में लव जिहाद के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। हिन्दू परिवारों की बेटियों को बहला-फुसलाकर शादी के जाल में फंसाया जाता है और फिर उन्हें मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए कहा जाता है।

 

इंदौर में भी लव जिहाद के कई मामले सामने आते हैं। ज्यादातर मामलों को हिन्दूवादी संगठन ही उजागर करते हैं, लेकिन प्रशासन को भी अब इस मामले में सख्ती दिखानी चाहिए। प्रदर्शन में प्रवीण दरेकर, सह संयोजक अविनाश कौशल, अन्नू गेहलोत सहित अन्य नेता मौजूद थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *