न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
Published by: Sabahat Husain

Updated Fri, 17 Apr 2026 06:12 AM IST

श्योपुर जिले के विजयपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चार महिलाओं की मौत हो गई और 26 से अधिक लोग घायल हो गए। सभी लोग भात कार्यक्रम में जा रहे थे, कई घायलों को ग्वालियर रेफर किया गया।


Tragic Accident in Sheopur: Trolley Carrying People Headed to a 'Bhat' Ceremony Overturns Four Women Dead

दुर्घटना स्थल पर क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर।
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

मध्य प्रदेश के श्योपुर के विजयपुर थाना क्षेत्र में एक भीषण हादसा हो गया। क्षेत्र के गैस गोदाम के पास गुरुवार रात हाईवे पर लोगों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चार महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 26 से अधिक लोग घायल हो गए। जिनमें से कई लोगों की हालात नाजुक बनी हुई है। घायलों को उपचार के लिए विजयपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया जहां गंभीर हालात में कई लोगों को ग्वालियर रेफर किया गया है।


Trending Videos

पढ़ें:  ‘मुल्ला बाबा’ का मायाजाल टूटा, सोना तिगुना करने लालच देकर 10 लाख ठगे, मास्टरमाइंड गिरफ्तार

भात देने के लिए जा रहे थे लोग


ट्रैक्टर-ट्रॉली में ज्यादा लोग सवार थे, जिसमें महिला पुरुष और बच्चे भी शामिल थे। ये सभी लोग श्योपुर जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र के घूघस गांव के बताए जा रहे हैं। ये सभी लोग गांव से विजयपुर के पार्वती बड़ौदा गांव में भात देने के लिए जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार के कारण ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गया। सूचना मिलने के बाद विजयपुर थाना प्रभारी राजन सिंह गुर्जर टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल भी शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *