प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने समर कैंप ‘आरोह-2026’ को नए स्वरूप में आयोजित करने की घोषणा की है। इस बार कैंप में खेल गतिविधियों के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास और रचनात्मक गतिविधियों को भी शामिल किया जाएगा। गुरुवार को तात्या टोपे खेल स्टेडियम में आयोजित बैठक में मंत्री सारंग ने प्रदेशभर के खेल अधिकारियों से चर्चा करते हुए बताया कि समर कैंप 1 मई से शुरू होगा। इसमें भाग लेने के लिए 18 अप्रैल से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होगा, जिसे विभाग की वेबसाइट या क्यूआर कोड के माध्यम से किया जा सकेगा।
