ग्वालियर में महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट एलिवेटेड रोड को लेकर गुरुवार को हादसा हो गया। खेड़ापति मंदिर के पास एलिवेटेड रोड के स्ट्रक्चर का बड़ा हिस्सा गिर गया …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 16 Apr 2026 06:19:58 PM (IST)Updated Date: Thu, 16 Apr 2026 06:19:58 PM (IST)

ग्वालियर में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड की 200 फीट लंबी स्लैब गिरी, काम कर रहा मजदूर घायल
200 फीट लंबी स्लैब गिरने से मजदूर घायल।

HighLights

  1. ग्वालियर निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड पर हादसा
  2. 200 फीट लंबी स्लैब गिरने से मचा हड़कंप
  3. हादसे में काम कर रहा मजदूर घायल हुआ

केंद्रीय मंत्री सिंधिया के ड्रीम प्रोजेक्ट में पहले नंबर पर एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट है। ग्वालियर के खेड़ापति इलाके में बन रहे एलिवेटेड रोड पर यह बड़ा हादसा हो गया। निर्माण कार्य के दौरान ऊपर रखी गई करीब 200 फीट लंबी सीमेंट की स्लैब अचानक नीचे गिर गई। इस घटना में एक मजदूर घायल हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

करोड़ों का प्रोजेक्ट और मौके पर अफरा-तफरी

naidunia_image

बताया जा रहा है कि यह एलिवेटेड रोड करीब 1300 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जा रहा है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल घटना के कारणों की जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *