भितरवार के मुख्य बाजार करैरा तिराहे के पास गुरुवार की दोपहर एक दुष्कर्म पीड़िता ने आरोपी की बाजार में चप्पलों से पिटाई कर दी। घटना का वीडियो भी बहुप्र …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 16 Apr 2026 05:49:39 PM (IST)Updated Date: Thu, 16 Apr 2026 05:49:39 PM (IST)

ग्वालियर: जेल से छूट कर आए रेप के आरोपी को पीड़िता ने बीच सड़क पर चप्पलों से पीटा, घसीट कर ले गई थाने
रेप के आरोपी को पीड़िता ने बीच सड़क पर पीटा।

HighLights

  1. रेप के आरोपी को पीड़िता ने बीच सड़क पर पीटा
  2. छह माह पूर्व कराया था दुष्कर्म का मामला दर्ज
  3. राजीनामा के लिए युवक बना रहा था दबाव

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। भितरवार के मुख्य बाजार करैरा तिराहे के पास गुरुवार की दोपहर एक दुष्कर्म पीड़िता ने आरोपी की बाजार में चप्पलों से पिटाई कर दी। घटना का वीडियो भी बहुप्रसारित हो रहा है। पिटाई के बाद महिला दुष्कर्म के आरोपी युवक को घसीटते हुए थाने ले गई। इस दौरान पीड़ित महिला चिल्ला-चिल्लाकर कह रही थी कि पहले उसके साथ जबरदस्ती की गई थी, अब मामले में राजीनामा करने के लिए दबाव बना रहा है।

बाजार में हाई वोल्टेज ड्रामा

घटना भितरवार थाने से कुछ ही दूरी स्थित करैरा रोड पर घटित हुई, जिसमें दुष्कर्म पीड़िता महिला के द्वारा युवक की पिटाई शुरू कर दी गई। इसे देखने के लिए मौके पर तमाम लोगों की भीड़ जमा हो गई। मुख्य बाजार होने के कारण कई लोगों ने अपने मोबाइल फोन से इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाना शुरू कर दिया।

राजीनामा के लिए दे रहा था धमकी

पिटने वाला युवक नगर के वार्ड क्रमांक 2 का निवासी धर्मवीर बंजारा है। महिला ने धर्मवीर पर छह महीने पहले बलात्कार का मामला दर्ज कराया था, जिस पर उक्त आरोपी को जेल भेज दिया गया था। धर्मवीर 15 दिन पहले ही जेल से छूटकर आया है और वह लगातार केस में राजीनामा करने का दबाव महिला पर बना रहा था। वह फोन पर भी महिला को धमकियां दे रहा था।

महिला ने हिम्मत दिखाकर पहुंचाया थाने

गुरुवार को जब पीड़िता महिला बाजार आई, तो आरोपी धर्मवीर भी मोटरसाइकिल से उसके पीछे-पीछे वहां पहुंच गया। महिला ने उसे देखते ही पकड़ लिया और चप्पलों से उसकी पिटाई कर दी। लोगों के विरोध के बावजूद महिला उसे खींचकर पुलिस थाने ले गई, जहां उसके खिलाफ शिकायत दर्ज की। एसडीओपी जितेंद्र नगाइच ने बताया कि महिला के द्वारा बलात्कार के मामले में राजीनामा के लिए दबाव बनाने की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *