मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की हायर सेकेंडरी (12वीं) परीक्षा 2026 का परिणाम मंगलवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घोषित किया। यह 16 साल का सर्वश्रेष्ठ परिणाम रहा। इस वर्ष 76.01 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए, जो पिछले वर्ष 74.48 प्रतिशत से 1.53 प्रतिशत अधिक है। इस बार भी छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए छात्रों को पीछे छोड़ा है। नियमित छात्रों में 72.39 प्रतिशत छात्र और 79.41 प्रतिशत छात्राएं सफल रहीं। इस बार प्रदेश में भोपाल के शासककीय सुभाष उत्कृष्ट उमावि शिवाजी नगर भोपाल एवं अशासकीय गुरूदेव शिक्षा केंद्र उमावि नीलबड़ भोपाल की चांदनी विश्वकर्मा ने टॉप किया है। दोनों ने 500 में 494 अंक हासिल किए। 12वीं की परीक्षा में कुल 6,89,746 विद्यार्थी शामिल हुए, जिनमें 6,13,634 नियमित और 76,112 स्वाध्यायी परीक्षार्थी थे। प्रदेशभर में 3,636 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई। 

ये भी पढ़ें- MP Board 12th Result 2026: CM यादव ने बारहवीं का परिणाम किया जारी, 76.01 प्रतिशत रहा; बेटियों ने फिर बाजी मारी

मेरिट सूची में छात्रों की संख्या घटी 

हायर सेकंडरी परीक्षा में इस बार मेरिट सूची में 221 विद्यार्थियों ने जगह बनाई। इसमें 63 छात्र है, जो पिछले साल की संख्या 71 से 7 कम है। वहीं, छात्रों की संख्या 158 है, जो पिछली बार की संख्या 89 से 69 अधिक हैं। 

ये भी पढ़ें-  MP Board 12th Result: विज्ञान संकाय के गणित समूह में सीहोर के श्लोक का जलवा, ग्वालियर की गौरी भी आगे रहीं

प्रथम श्रेणी में 48,336 छात्रों की संख्या बढ़ी

मंडल के अनुसार 6,13,318 नियमित परीक्षार्थियों का परिणाम घोषित किया गया, जिनमें से 4,66,406 विद्यार्थी सफल हुए। इनमें 3,67,079 प्रथम श्रेणी, 99,073 द्वितीय श्रेणी और 254 तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। इस बार प्रथम श्रेणी में 48,336 छात्रों की संख्या बढ़ी है, जबकि द्वितीय श्रेणी में 30 हजार 399 और तृतीय श्रेणी में संख्या घटी है। परीक्षा के दौरान 71 नकल प्रकरण दर्ज किए गए। 

ये भी पढ़ें- MP Board 12th Arts Result: कला संकाय में मुरैना की श्रुति और आकाश ने किया टॉप, 500 में से 489 अंक किए हासिल

 

सरकारी स्कूलों का प्रदर्शन बेहतर 

सरकारी स्कूलों का परिणाम 80.43 प्रतिशत रहा, जो पिछले बार के 75.79 प्रतिशत से 4.64 प्रतिशत अधिक है। वहीं, निजी स्कूलों का परिणाम 69.67 प्रतिशत रहा, जो पिछली बार के 72.47 प्रतिशत से 2.80 घटा हैं। मंडल ने इस वर्ष पूरक परीक्षा के स्थान पर “द्वितीय अवसर परीक्षा” की व्यवस्था लागू की है। इसमें असफल, अनुपस्थित या अंक सुधार चाहने वाले छात्र 7 मई से 25 मई 2026 के बीच आयोजित परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। पुनर्गणना और उत्तर पुस्तिका की छायाप्रति के लिए छात्र परिणाम घोषित होने के 10 दिनों के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। मंडल ने पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और त्रुटिरहित रखने का दावा किया है। 

ये भी पढ़ें- MP Board 10th Result 2026 Out: 10वीं बोर्ड के नतीजों में पन्ना की प्रतिभा स्टेट टॉपर, टॉप-10 में छायीं बेटियां



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *