वैशाख कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर गुरुवार सुबह श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। भक्त देर रात से ही कतारों में लगकर अपने इष्टदेव बाबा महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचे। प्रातः 4 बजे बाबा महाकाल का जागरण हुआ, जिसके बाद उनका अलौकिक श्रृंगार कर भस्म अर्पित की गई। श्रद्धालुओं ने इन दिव्य दर्शनों का लाभ लिया और पूरा मंदिर परिसर ‘जय श्री महाकाल’ के जयघोष से गुंजायमान हो उठा।


मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा के अनुसार, वैशाख कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी पर प्रातः 4 बजे भस्म आरती संपन्न हुई। वीरभद्र जी से आज्ञा लेने के बाद मंदिर के पट खोले गए और पंडे-पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी देव प्रतिमाओं का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। इसके पश्चात भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर, पंचामृत और फलों के रस से किया गया। पूजन के दौरान प्रथम घंटाल बजाकर ‘हरि ओम’ के साथ जल अर्पित किया गया। पुजारियों और पुरोहितों ने बाबा महाकाल का भव्य श्रृंगार कर कपूर आरती की और उन्हें नवीन मुकुट धारण कराया। इसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से शिवलिंग पर भस्म अर्पित की गई। झांझ-मंजीरे, ढोल-नगाड़ों और शंखनाद के बीच भव्य भस्म आरती संपन्न हुई।

ये भी पढ़ें- महाकाल की भस्म आरती के लिए एक दिन पहले ऑनलाइन बुकिंग अनिवार्य, पूरी तरह डिजिटल हुई व्यवस्था

आज के श्रृंगार की विशेषता यह रही कि बाबा महाकाल का भांग से विशेष अलंकरण किया गया और मस्तक पर त्रिनेत्र अंकित कर भस्म अर्पित की गई। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के अलौकिक स्वरूप के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया और ‘जय श्री महाकाल’ के जयघोष किए। धार्मिक मान्यता है कि भस्म अर्पण के पश्चात भगवान महाकाल निराकार से साकार रूप में भक्तों को दर्शन देते हैं।


यह है आरती का समय

– भस्म आरती सुबह 4 से 6 बजे तक

– दद्योदक आरती प्रात: 7 से 7:45 बजे तक

– भोग आरती प्रात: 10 से 10:45 बजे तक

– संध्या पूजन सायं 5 से 5:45 बजे तक

– संध्या आरती सायं 7:00 से 7:45 बजे

– शयन आरती रात्रि 10:30 से 11:00 बजे तक

महाकालेश्वर मंदिर मे आरतियों के समय में हुआ यह बदलाव आश्विन मास की पूर्णिमा (शरद पूर्णिमा) तक जारी रहेगा।

अभिनेत्री सोनल चौहान ने किए बाबा महाकाल के दर्शन

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनल चौहान विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के दरबार में माथा टेकने पहुंचीं। सोनल ने तड़के होने वाली विशेष भस्मारती में शिरकत की और नंदी हॉल से भगवान का आशीर्वाद लिया। दर्शन के बाद मीडिया से चर्चा में उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि महाकाल के दर्शन हमेशा अलौकिक होते हैं और हर बार पहले से अधिक शांति और भव्यता का अहसास होता है। अपनी आगामी परियोजनाओं पर बात करते हुए उन्होंने बताया कि वे जल्द ही ‘मिर्जापुर’ और भोपाल में एक नई सीरीज की शूटिंग शुरू करेंगी। सोनल चौहान जन्नत, ‘पलटन’, ‘बुड्ढा होगा तेरा बाप’ और प्रभास के साथ आदिपुरुष जैसी बड़ी फिल्मों में अपनी अदाकारी का जादू बिखेर चुकी हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि बाबा के आशीर्वाद से आने वाला साल उनके करियर के लिए बेहद सफल रहेगा।

आज की भस्म आरती

आज की भस्म आरती

 

आज की भस्म आरती

अभिनेत्री सोनल चौहान ने किए बाबा के दर्शन

 

आज की भस्म आरती

आज की भस्म आरती

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *