ग्वालियर में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। एक साल में तीसरे बेटे की मौत से सदमे में परिवार। पुलिस कारणों की जांच कर रही है। …और पढ़ें

HighLights
- ग्वालियर में युवक ने कमरे में फांसी लगाकर जान दी
- एक साल में परिवार ने तीन बेटों को खोया
- पत्नी ने कमरे में युवक को फंदे पर लटका देखा
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। पड़ाव थाना क्षेत्र स्थित न्यू साकेत नगर में 27 वर्षीय नीरज धानुक ने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। एक साल के अंदर तीसरे बेटे की मौत ने माता-पिता को पूरी तरह तोड़ दिया है।
जानकारी के अनुसार नीरज रात में बाजार से घर लौटा और कमरे में चला गया। कुछ देर बाद उसकी पत्नी रूपाली जब कमरे में पहुंची तो वह फंदे पर लटका मिला। परिजन तुरंत उसे नीचे उतारकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि इससे पहले नीरज के एक भाई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी, जबकि दूसरे भाई ने भी करीब 20 दिन पहले फांसी लगाकर जान दी थी। लगातार तीन बेटों की मौत से परिवार गहरे सदमे में है।
आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही पुलिस
पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
