राजा मानसिंह संगीत एवं कला विश्वविद्यालय में भाषा को लेकर बड़ा निर्णय लिया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने ‘इंडिया’ शब्द के उपयोग पर रोक लगाते हुए अब …और पढ़ें

HighLights
- ग्वालियर में राजा मानसिंह यूनिवर्सिटी का बड़ा फैसला।
- अब हर जगह ‘इंडिया’ की जगह लिखा जाएगा भारत।
- पत्राचार और दस्तावेजों से हटेगा ‘इंडिया’ शब्द।
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। राजा मानसिंह संगीत एवं कला विश्वविद्यालय में भाषा को लेकर बड़ा निर्णय लिया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने ‘इंडिया’ शब्द के उपयोग पर रोक लगाते हुए अब हर स्तर पर ‘भारत’ शब्द के इस्तेमाल को अनिवार्य कर दिया है। यह फैसला कार्यपरिषद की बैठक के बाद लिया गया, जिसे तुरंत प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।
पत्राचार और दस्तावेजों से हटेगा ‘इंडिया’ शब्द
विश्वविद्यालय के कुलसचिव अरुण चौहान ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय केवल औपचारिकता तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे सख्ती से लागू कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब विश्वविद्यालय में लिखित दस्तावेजों, पत्राचार, नोटिस, प्रमाणपत्रों और शैक्षणिक गतिविधियों में ‘इंडिया’ शब्द का उपयोग नहीं किया जाएगा।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी होगा बदलाव
इसके साथ ही सांस्कृतिक और शैक्षणिक कार्यक्रमों में भी मंच संचालन, भाषण और अन्य गतिविधियों के दौरान ‘भारत’ शब्द का ही प्रयोग किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि यह कदम भारतीयता को बढ़ावा देने और अपनी सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने की दिशा में उठाया गया है।
नई व्यवस्था का व्यापक प्रभाव
इस फैसले के बाद विश्वविद्यालय परिसर में भाषा के प्रयोग को लेकर नई व्यवस्था लागू होगी, जिसका असर छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों सभी पर पड़ेगा। अब देखना होगा कि इस निर्णय का व्यावहारिक रूप में पालन किस तरह सुनिश्चित किया जाता है और इसका व्यापक प्रभाव क्या होता है।
