{“_id”:”69d72e17a2ff794f680284bb”,”slug”:”indore-during-cleaning-a-fish-jumped-out-of-the-aquarium-and-got-stuck-in-the-throat-of-a-one-year-old-child-2026-04-09″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Indore: सफाई के दौरान एक्वेरियम से मछली उछल कर एक साल बच्चे के गले में फंसी, सर्जरी कर बचाई जान”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
इंदौर के खजराना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां एक साल के बच्चे के गले में जिंदा मछली फंस गई, जिससे उसकी सांस रुकने लगी। गंभीर स्थिति में परिजन उसे तुरंत एमवाय अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने त्वरित सर्जरी कर उसकी जान बचाई।
इस तरह गले में फंसी थी मछली। – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इंदौर के एमवाय अस्पताल में डॉक्टरों ने सर्जरी कर एक बच्चे के गले में फंसी मछली निकाली। मछली के कारण उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी। घटना खजराना क्षेत्र की है। यहां एक परिवार के सदस्य एक्वेरियम की सफाई कर रहे थे और मछलियों को जाली में रखा गया था। जाली के पास ही एक साल का बच्चा खेल रहा था। एक मछली को एक बड़े बच्चे ने हाथ में लिया। इसी बीच एक मछली उछलकर दूसरे बच्चे के मुंह में चली गई और गले में जा फंस गई।
Trending Videos
बच्चा जब जोर-जोर से रोने लगा तो परिजनों को इस घटना का पता चला। मछली गले में फंसकर फड़फड़ाने लगी। इससे बच्चे की श्वास नली में रुकावट हो गई। गोरामी प्रजाति की मछली तीन इंच लंबी और डेढ़ इंच चौड़ी थी। परिजन बच्चे को तुरंत एमवाय अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने तुरंत सर्जरी करने का फैसला लिया। तीन डॉक्टरों की टीम ने इसकी तैयारी की।
मछली गले में अटकने के बाद भी कुछ देर जिंदा थी और उसके फड़फड़ाने से बच्चे के स्वरयंत्र को नुकसान पहुंचने का खतरा बढ़ गया था। आधे घंटे की सर्जरी के बाद डॉक्टरों को मछली को बच्चे के गले से बाहर निकालने में सफलता मिली। सर्जरी के बाद बच्चा आसानी से सांस ले सका। उसकी स्थिति अब सामान्य है।