ग्वालियर में शराब विवाद में हमला और गोलीबारी करने वाले सात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। कार्रवाई में हथियार बरामद हुए और आरोपियों के लाइसेंस नि …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 09 Apr 2026 09:41:40 AM (IST)Updated Date: Thu, 09 Apr 2026 09:41:40 AM (IST)

ग्वालियर में शराब करोबार में गोलीबारी.... पहले मारपीट कर की FIR, फिर पीड़ित पर चलाई गोलियां, पुलिस ने 7 आरोपी पकड़े
शराब कारोबार में गोलीबारी करने वाले सात आरोपी पुलिस ने पकड़े। (फोटो- फाइल फोटो)

HighLights

  1. शराब विवाद में मोहर सिंह पर आरोपियों ने हमला किया
  2. झांसी रोड पर भी आरोपियों ने गोलीबारी की घटना
  3. पुलिस दबिश के दौरान आरोपियों ने फायरिंग की

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। पनिहार में शराब कारोबार को लेकर मोहर सिंह गुर्जर और उसके परिजन की मारपीट कर गोलीबारी करने वाले सात आरोपी पुलिस ने पकड़ लिए हैं। इन पर पनिहार में दो और झांसी रोड थाने में एक एफआइआर दर्ज है। इनसे हथियार भी बरामद हुए हैं।

पनिहार में शराब का ठेका लेने वाले मोहर सिंह गुर्जर निवासी पिपरौली पर पनिहार के मिर्चा गांव निवासी शैलेंद्र गुर्जर, गिर्राज गुर्जर, अमरीश गुर्जर, गजेंद्र सिंह गुर्जर, सतेंद्र गुर्जर, भूपेंद्र गुर्जर, बंटी गुर्जर ने हमला कर दिया था। इन लोगों ने पनिहार थाने में एफआइआर दर्ज कराई। उसके बाद इन्हीं लोगों ने झांसी रोड में मोहर सिंह पर गोलीबारी कर दी। गोली मोहर सिंह के हाथ में लगी।

पुलिस ने सातों आरोपियों को पकड़ा

पुलिस इन आरोपियों को पकड़ने गांव पहुंची तो गांव की पहाड़ी पर से पुलिस पर ही फायरिंग कर दी। क्राइम ब्रांच, झांसी रोड और पनिहार थाने की टीमें आरोपियों की घेराबंदी में लगी थी। रातभर दबिश दी गई। इन सातों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन आरोपियों के पास जितने लाइसेंसी हथियार हैं, वह सभी निरस्त किए जाएंगे। इनके परिजन के पास उपलब्ध हथियारों की सूची भी तैयार की जा रही है।

आरोपियों के नाम

  • शैलेंद्र गुर्जर
  • गिर्राज गुर्जर
  • अमरीश गुर्जर
  • गजेंद्र सिंह गुर्जर
  • सतेंद्र गुर्जर
  • बंटी सिंह गुर्जर
  • भूपेंद्र सिंह गुर्जर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *