मध्य प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी है। प्रदेश सरकार युवाओं को अस्थायी रोजगार से जोड़ने और उन्हें स्किल ट्रेनिंग देने की दिशा में काम कर रही है। सबको हुनर, सबको काम योजना के तहत युवाओं को जिले में ही प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और रोबोटिक्स जैसे आधुनिक कोर्स भी कराए जाएंगे।

सरकार ने अब शिक्षा का पैटर्न बदल दिया है। युवाओं को ऐसे नए कोर्स कराए जा रहे हैं, जिनकी ट्रेनिंग पूरी होने के साथ ही रोजगार मिलने की संभावना बढ़ेगी और उन्हें बेहतर सैलरी भी मिल सकेगी। दो माह के इस प्रशिक्षण के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। यह जानकारी उज्जैन कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने दी।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के अंतर्गत आईटीआई उज्जैन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), रोबोटिक्स, ड्रोन, 3D प्रिंटिंग और वेब 3.0 जैसी आधुनिक तकनीकों की शिक्षा युवाओं को दी जा रही है। युवाओं को UtkarshUjjain.com पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर ट्रेनिंग लेना होगी, जिसके बाद उन्हें रोजगार मिलने में आसानी होगी।

ये भी पढ़ें: Monalisa Controversy:  ‘पहले वह रुद्राक्ष की माला बेचती थी, अब कलमा पढ़ रही’, प्रवीण तोगड़िया ने कसा तंज

यह ले सकते हैं प्रशिक्षण

उद्योगों में रोजगार सुनिश्चित करने के लिए एमपीआईडीसी, कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा विभाग और डीआईसी के समन्वय से काम किया जा रहा है। 12वीं पास आवेदकों को 2 माह के प्रशिक्षण और मूल्यांकन के बाद सोलर इंडस्ट्री में, जबकि 10वीं पास आवेदकों को गारमेंट इंडस्ट्री में रोजगार मिल सकेगा। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं को इंडस्ट्रियल एक्सपोजर देकर ऑन-जॉब ट्रेनिंग प्रदान करना है।

आईटीआई उज्जैन में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के तहत एआई, रोबोटिक्स, ड्रोन, 3D प्रिंटिंग और वेब 3.0 जैसे कोर्स पर विशेष ध्यान देकर युवाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है।

अभी इन्हें दिया जा रहा प्रशिक्षण

संभागीय आईटीआई उज्जैन द्वारा हब एंड स्पोक मॉडल के तहत शासकीय पॉलिटेक्निक के छात्रों को 2 से 4 सप्ताह की हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग और सीएनसी मशीन पर प्रोग्रामिंग सिखाई जा रही है। क्वेस्ट अलाईंस एनजीओ के सहयोग से सॉफ्ट स्किल का प्रशिक्षण देकर छात्रों को रोजगार के लिए तैयार किया जा रहा है। इन विद्यार्थियों का बेंगलुरु में कैंपस प्लेसमेंट भी हुआ है।

संभागीय आईटीआई उज्जैन और लघु उद्योग भारती के बीच 9 मार्च को एमओयू हुआ है, जिससे छात्रों को अप्रेंटिसशिप, इंटर्नशिप और इंडस्ट्री में प्लेसमेंट में सहायता मिलेगी। साथ ही आईटीआई के आधुनिकीकरण में भी मदद मिलेगी।

लगातार मिल रहा रोजगार का अवसर

वर्ष 2025-26 में 10 रोजगार एवं स्वरोजगार युवा संगम मेलों में 1779 आवेदकों का प्रारंभिक चयन हुआ, 214 छात्रों को अप्रेंटिसशिप और 2313 आवेदकों को स्वरोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed