भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में होटल संचालक विजय मेवाड़ा की हत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना के बाद मंगलवार को स्थानीय विधायक और मंत्री विश्वास सारंग ने पीड़ित परिवार से मुलाकात करने पहुंचे। उन्होंने मामले में अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मंत्री सारंग ने पुलिस अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि आरोपियों को किसी भी हालत में बख्शा न जाए। उन्होंने क्षेत्र के बदमाशों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा। साथ ही अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों पर भी सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed